फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादियों ने निकाला मशाल जुलूस तो मसूरी में दिखा 'कश्मीर' का नजारा, अनुपम खेर को देखने उमड़ी भीड़...

Sun, 27 Dec 2020 01:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी की खूबसूरत वादियों में कुछ देर के लिए कश्मीर जैसा नजारा देख लोग हैरान रह गए। वहीं, अलगाववादियों की भारतीय वेशभूषा में आए कलाकारों और एक्टर अनुपम खेर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मसूरी के लाइब्रेरी क्षेत्र में हो रही कश्मीर आधारित फिल्म की शूटिंग अंतिम दौर में है। शूटिंग के दौरान लाइब्रेरी दुग्गल विला रोड पर शूटिंग की गई। इसमें अलगाववादियों द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अभिनेता के कुछ सीन भी फिल्माए गए। पिछले कई दिनों से शूटिंग मसूरी के लाइब्रेरी, कुलड़ी ,लालटिब्बा क्षेत्र में की जा रही है। शनिवार देर शाम को लाइब्रेरी में कश्मीरी अलगाववादियों पर दृश्य फिल्माए गए। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता अनुपम खेर के कुछ सीन दुग्गल विला रोड पर फिल्माए गए। इसमें अनुपम खेर के चेहरे पर रंग लगा दिखाया गया। साथ ही वे दो बच्चों के साथ स्कूटर पर बैठाकर कहीं जाते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा अलगाववादियों का दृश्य फिल्माया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म के कुछ सीन अभी फिल्माए जाने हैं। फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग खड़े रहे। स्थानीय निवासी विनय रावत ने कहा कि उनकी दुकान के बाहर फिल्म के कई सीन फिल्माए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें