सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर अपने बयान में बताया कि मंदिर कब बनेगा। आगे जानिए...
विज्ञापन
2 of 5
राम मंदिर
- फोटो : self
पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आए सांसद जोशी ने एक वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने मंदिर को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने साफ कर दिया कि मंदिर का निर्माण कैसे किया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
lord rama sybol image
उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम का अयोध्या में मन्दिर तब बनेगा जब सभी योगी बन जाएंगे। योग का आध्यात्म से गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम सबको पहल करनी होगी।
4 of 5
राम मन्दिर आंदोलन को लेकर सबसे आगे रहे जोशी ने कहा कि मैं यहां पर योग और चिकित्सा के लिए आया हूं। मंदिर का निर्माण भी इसी से जुड़ा है। अगर हम सब योगी बन जाएं तो निर्माण होने से कोई नहीं रोक पाएगा।
उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में बदलाव लाकर अध्यात्म की ओर जुड़ना होगा जिससे हम मंदिर के निर्माण में पूरा सहयोग कर सकें। इसके बाद वे वहां से रवाना हो गए।