देहरादून में हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतका के बेटे की तहरीर पर रायपुर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घर से क्या-क्या सामान गायब है, वारदात के दौरान किसी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने के साक्ष्य मिले हैं या नहीं और मृतका के परिचितों में से किसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि घर में सीसीटीवी कैमरा नहीं था।