फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: सुनील राठी के बाद अब इस मोस्ट वांटेड की तलाश में यूपी पुलिस

Sat, 14 Jul 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी - फोटो : file photo
यूपी के माफिया डान मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी कुख्यात सुनील राठी के जिस बेहद खासमखास रोबिन खोखर की तलाश में यूपी पुलिस सरगर्मी से जुटी है, वह हरिद्वार पुलिस की डायरी में भी वांटेड अपराधी है। रोबिन की एक फोटोग्राफ तक हरिद्वार पुलिस के रिकार्ड में नहीं है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sunil rathi
पिछले वर्ष रुड़की के दो चिकित्सकों से रंगदारी मांगने के हाईप्रोफाइल प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने राठी की मां राजबाला की गिरफ्तारी की थी। तब प्रकाश में आया था कि राठी के काले कारोबार की कमान उसके गुर्गे सचिन खोखर का भाई रोबिन खोखर ही संभालता है। तब से वह फरार चल रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Munna Bajrangi - फोटो : अमर उजाला
चर्चा है कि मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में रोबिन का भी मुख्य भूमिका है हालांकि ये इसकी तस्दीक रोबिन के हत्थे चढ़ने पर ही होगी। यूपी पुलिस सरगर्मी से रोबिन तक पहुंचने में जुटी है।

 

4 of 5
bhoora - फोटो : amarujala
भूरा को छुड़ाने में हुई थी गिरफ्तारी  
रुड़की जेल के बाहर हुई गैंगवार में तीन लोगों को मौत की नींद सुला देने वाले कुख्यात अमित मलिक उर्फ भूरा को बागपत में पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने में रोबिन का नाम भी सामने आया था। तब यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की थी लेकिन जमानत पर छूटने के बाद से रोबिन ही राठी के कारोबार का संचालन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार पुलिस भी रोबिन की तलाश में जुटी है लेकिन रोबिन के हुलिए की जानकारी पुलिस को नहीं है।  ऐसे में इस बात से भी इन्कार नहीं कर सकते है कि वह उत्तराखंड की जेल में लंबे समय से बंद अपने भाई सचिन खोखर से मिलने आया होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें