फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav: धरती पुत्र को अंतिम विदाई, अखिलेश ने नीलधारा गंगा में विसर्जित की अस्थियां

Mon, 17 Oct 2022 07:19 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
हरिद्वार गंगा में मुलायम सिंह की अस्थियां विसर्जित - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां चंडी घाट स्थित नीलधारा में विधि विधान के साथ विसर्जित की गई। तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन ने कर्मकांड संपन्न कराया। जिसके बाद उनके बेटे अखिलेश यादव ने गंगा में अस्थियों को विसर्जित किया।

अस्थि विसर्जन के बाद उन्होंने गंगा में डुबकी लगाकर पिता की आत्मिक शांति के लिए कामना की। इस दौरान मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव, चचेरे भाई रामगोपाल यादव, बेटे अखिलेश यादव, प्रतीक यादव, बहू डिंपल यादव, अखिलेश की बेटी टीना, अदिति, बेटा अर्जुन और चचेरा भाई धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, अंशुल यादव, अक्षय यादव, अनुराग यादव, छोटू यादव, आदित्य यादव आदि परिवार के लोग मौजूद रहे।



अस्थि विसर्जन के दौरान उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों से विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और तमाम कार्यकर्ताओं के अलावा हरिद्वार से भी पार्टी के लोग घाट पर मौजूद हैं। अस्थि विसर्जन के दौरान कार्यकर्ताओं ने धरती पुत्र मुलायम सिंह अमर रहे, नेताजी अमर रहे और जिंदाबाद के नारे लगाए। 
विज्ञापन

2 of 6
हरिद्वार गंगा घाट पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
सपा संस्थापक और यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का 10 अक्तूबर को निधन हो गया था। धरती पुत्र पंचतत्व में विलीन हो गए। सोमवार को अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को विसर्जित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

3 of 6
पिता की अस्थियां लेकर जाते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सैफई में मुलायम सिंह यादव के शुद्धि संस्कार के बाद अस्थि कलश लेकर अखिलेश यादव देहरादून के लिए रवाना हुए।

4 of 6
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
शुद्धि संस्कार होने के बाद अखिलेश यादव परिवार सहित हरिद्वार पहुंचे। वह निजी विमान से जौलीग्रांट से हरकी पैड़ी पर लगभग साढ़े 12 बजे पहुंचे।

ये भी पढ़ें...Congress President Election:  आज वोट करेंगे पीसीसी सदस्य, जानिए उत्तराखंड में किसका पलड़ा है भारी

विज्ञापन

5 of 6
हरिद्वार गंगा में मुलायम सिंह की अस्थियां विसर्जित - फोटो : अमर उजाला
यहां हरिद्वार के चंडी घाट पर रामगोपाल यादव पहले से मौजूद रहे। यहां मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई। इस दौरान उत्तराखंड समाजवादी पार्टी पदाधिकारी भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने हरिद्वार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरिद्वार गंगा में मुलायम सिंह की अस्थियां विसर्जित - फोटो : अमर उजाला
सपा के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी और राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने बताया कि हरिद्वार गंगा में अस्थि विसर्जन के बाद अखिलेश यादव परिवार सहित अपराह्न चार बजे जौलीग्रांट से वापस सैफई इटावा के लिए चले जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें