आईपीएल में मुंबई इंडियन के चैंपियन बनने से गदगद उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम की पूजा-अर्चना में चंदन व केशर के लिए 60 लाख रुपये देने की घोषणा की है। सोमवार को दोनों धामों में श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अंबानी की ओर बदरी-केदार की भोग पूजा का आयोजन भी किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
आईपीएल ट्रॉफी के साथ मुंबई इंडियंस
- फोटो : ipl official web
हैदराबाद में रविवार रात को खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियन ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की टीम को एक रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
टीम की जीत के लिए विगत 14 मई को रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी बदरीनाथ और केदारनाथ आए थे। यहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना कर टीम की जीत के लिए मनोकामना की थी। बीकेटीसी द्वारा भी दोनों धामों में 17 मई को मुंबई इंडियन के लिए दो-दो घंटे की विशेष पूजा की गई थी।
4 of 6
mukesh ambani
- फोटो : amarujala
रविवार 21 मई को भी फाइनल मैच में टीम की जीत के लिए दोनों धामों में बीकेटीसी के वेद पाठियों द्वारा पूजा का संकल्प लेकर दो-दो घंटे पूजा की गई। इधर, टीम के जीतने के बाद सोमवार को मुकेश अंबानी ने बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह से मोबाइल पर बातचीत की। उन्होंने दोनों धाम में भोग पूजा कराने को कहा था।
विज्ञापन
5 of 6
badrinath dham
समिति द्वारा विधि-विधान से भोग पूजा करा दी गई। समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि अंबानी ने करीब चार मिनट बातचीत की, जिसमें उन्होंने इस वर्ष की यात्रा में बदरीनाथ धाम में उपयोग होने वाले चंदन-केशर के लिए 60 लाख रुपये देने की बात कही।
साथ ही दोनों धामों में जरूरी सुविधाओं में हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। विदित है कि वर्ष 2013 और वर्ष 2015 में भी मुंबई इंडियन ने आईपीएल का खिताब जीता था। तब भी, फाइनल मुकाबले से पहले टीम की मालकिन नीता अंबानी ने पुत्र अनंत और पति मुकेश अंबानी के साथ बदरी-केदार धाम के दर्शन कर विशेष पूजा कराई थी।