उद्योगपति मुकेश अंबानी बृहस्पतिवार को पत्नी नीता अंबानी और दोनों बेटों के साथ बदरीनाथ धाम में माथा टेकने पहुंचे।
विज्ञापन
तस्वीरें: बदरीनाथ धाम में खास से 'आम' बने अंबानी
2 of 7
रिलांयस चेयरमैन के समूह ने वीवीआईपी गेट से जाने के बजाय आम भक्तों की तरह सिंहद्वार से प्रवेश कर भगवान बदरीनाथ के दर पर माथा टेका।
विज्ञापन
तस्वीरें: बदरीनाथ धाम में खास से 'आम' बने अंबानी
3 of 7
हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद अंबानी सबसे पहले माथा टेकने धाम में पहुंचे।
तस्वीरें: बदरीनाथ धाम में खास से 'आम' बने अंबानी
4 of 7
इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों से यात्रा के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
तस्वीरें: बदरीनाथ धाम में खास से 'आम' बने अंबानी
5 of 7
अंबानी समूह के चेयरमैन ने मंदिर समिति की ओर से जोशीमठ, गोपेश्वर (मंडल) और गुप्तकाशी में चलाए जा रहे संस्कृत महाविद्यालयों में सुविधाओं के लिए हर वर्ष एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की बात कही।
विज्ञापन
तस्वीरें: बदरीनाथ धाम में खास से 'आम' बने अंबानी
6 of 7
न्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में छह माह में रिलायंस की फोर जी सेवा शुरू हो जाएगी। आगामी यात्रा सीजन तक बदरीनाथ धाम को वाई-फाई सेवा से भी जोड़ दिया जाएगा।
धाम की चोटियों को निहारते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि वे करीब 25 साल पूर्व पिता धीरू भाई अंबानी के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे थे। बदरीनाथ का बुलावा आया तो इस बार फिर धाम के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। यहां दर्शन करने के बाद वे केदारनाथ रवाना हो गए।