फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपति मुकेश अंबानी की होने वाली बहू श्लोका ने जताई इच्छा, कहा यह हो उनकी वेडिंग डेस्टिनेशन

Tue, 07 Aug 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
mukesh ambani
उद्योगपति मुकेश अंबानी की होने वाली बहू ने इस जगह पर शादी की रस्में निभाई जाने की इच्छा जताई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
triyuginarayan
त्रियुगीनारायण मंदिर में कुछ दिन पहले रिलायंस ग्रुप की चार-सदस्यीय टीम पहुंची थी। जिन्होंने मंदिर की लोकेशन और गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के बंगले का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां लीं। इसके बाद से कयास लगाएं जा रहे हैं कि मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश के विवाह के लिए यहां पहुंच सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
shloka mehta
बताया जा रहा है कि त्रियुगीनारायण के महत्व को देखते हुए श्लोका ने यहां विवाह करने की इच्छा जताई है। श्लोका के पिता उद्योगपति रसेल मेहता के पार्टनर अनिरुद्ध देशपांडे ने भी उन्हें त्रियुगी नारायण में विवाह करने का सुझाव दिया था। बता दें कि इस मंदिर में केवल जयमाला की रस्में और सार्वजनिक भोज का आयोजन किया जाता है।

4 of 6
triyuginarayan
बता दें त्रियुगीनारायण मंदिर में कुछ दिन पहले रिलायंस ग्रुप की चार-सदस्यीय टीम पहुंची थी। जिन्होंने मंदिर की लोकेशन और गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के बंगले का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां लीं।त्रियुगीनारायण मंदिर के तीर्थपुरोहित राजेश भट्ट ने बताया कि रिलायंस ग्रुप की टीम यहां किसी भी तीर्थ पुरोहितों में से नहीं मिली।
 
विज्ञापन

5 of 6
triyuginarayan
मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार केएस पंवार ने बताया कि अभी मुकेश अंबानी के पुत्र की शादी त्रियुगीनारायण मंदिर में कराने पर कोई फैसला नहीं हुआ है। लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से अंबानी परिवार को यहां शादी कराने का न्योता दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
triyuginarayan
मान्यता है कि त्रियुगीनारायण मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यहां शिव-पार्वती ने जिस अग्निकुंड को साक्षी मानकर सात फेरे लिए थे, उसमें तीन युगों से निरंतर अग्नि प्रज्ज्वलित हो रही है। इसीलिए इस मंदिर का नाम त्रियुगी हो गया। कहा जाता है कि यहां शादी करने वाले जोड़ों का वैवाहिक जीवन सुख से बीतता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें