देहरादून में मोहर्रम के जुलूस के दौरान ‘या हुसैन’ की सदाएं गूंजती रहीं। अलम और ताजिया के जुलूस में बच्चे छुरियों का मातम करके लहूलुहान हो गए। तस्वीरें...
विज्ञापन
मोहर्रम के जुलूस की ये तस्वीरें आप देख नहीं पाएंगे
2 of 6
इमामबाड़ों में लोगों ने फातिहा कराकर मन्नत उतारी। शहर में कई जगह जलसों का आयोजन किया गया। इनमें करबला की शहादत का बयान किया गया।
विज्ञापन
मोहर्रम के जुलूस की ये तस्वीरें आप देख नहीं पाएंगे
3 of 6
शनिवार दोपहर नमाज के बाद ईसी रोड स्थित इमामबाड़ा से अंजुमन मोईन उल मोमीनीन की अगुवाई में ताजिया का जुलूस निकाला गया। जुलूस के आगे लोग नोहाख्वानी कर रहे थे। इनके पीछे लोग छुरियों का मातम करते रहे।
मोहर्रम के जुलूस की ये तस्वीरें आप देख नहीं पाएंगे
4 of 6
करबला के शहीदों को याद करके लोग छुरियां अपनी पीठ मारते और लहूलुहान हो जाते। बच्चों ने भी सीनाजनी की। जुलूस सर्वे चौक, कनक चौक, लैंसडॉन चौक, दर्शनलाल चौक से होकर इनामुल्ला बिल्डिंग पर आकर खत्म हुआ।
विज्ञापन
मोहर्रम के जुलूस की ये तस्वीरें आप देख नहीं पाएंगे
5 of 6
इसके बाद शाम-ए-गरीबां का आयोजन करके करबला का मंजर पेश किया गया। जुलूस के पहले मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें मौलाना असगर ने कहा कि इमाम आली मकाम ने हर जुल्म बर्दाश्त किया, लेकिन गलत का साथ नहीं दिया।