mouse in food
इन सभी ने एक रेस्टोरेंट से कड़ाही पनीर और दाल आदि मंगवाई। खाना खाते समय एक युवक के मुंह में चूहा आ गया। मुंह में बाल आने और अजीब सा स्वाद होने के चलते उसने निवाला थूक दिया। देखा तो निवाले में चूहे के शरीर का भाग था। उल्टियां होने से युवक की हालत बिगड़ गई। इस पर वह लोग बचा हुआ खाना लेकर रेस्टोरेंट पहुंचे लेकिन रेस्टोरेंट स्वामी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। सुनील कुमार ने मामले की सूचना खाद्य निरीक्षक मनोज सेमवाल को दी। सेमवाल ने बताया कि अभी वह रुद्रपुर में है। उन्हें इस मामले में मौखिक शिकायत मिली है। उन्होंने शुक्रवार को काशीपुर पहुंचकर जांच करने की बात कही है।