जोशीमठ, गोपेश्वर, पीपलकोटी, चमोली, नंदप्रयाग और घाट क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने हिलेरी पार्क से नंदप्रयाग बाजार तक दो किमी की लंबी दूरी पैदल नापी। साथ ही बोल्डरों के ऊपर से ही जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ी। दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने भी विद्यालय तक जाने के लिए लंबी दूरी पैदल नापी।