फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का सपना पूरा न कर पाई बेटी, वहशी के एक तरफा प्यार ने जिंदा जलाकर उजाड़ दी सारी खुशियां

Mon, 24 Dec 2018 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी युवक
युवक का एक तरफा प्यार एक ब्रिलियंट स्टूडेंट के जीवन में ग्रहण बन गया। बेटी पढ़ लिखकर मां का सपना पूरा करना चाहती थी, लेकिन उससे पहले ही परिवार की खुशियां उजड़ गई। बेटी के शव को देख मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
बता दें कि गत रविवार को परीक्षा देकर आने के दौरान रास्ते में गहड़ गांव का मनोज सिंह उर्फ बंटी ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। युवक के खिलाफ दादी ने तहरीर लिखकर सजा की मांग की थी।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम त्रिवेंद्र के गले लगकर रोती छात्रा की मां
वक कितना निर्दयी था कि उसकी बातें सुनकर आग में झुलसी युवती मां की आंखे भर आईं। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी को आग के हवाले करने की सूचना आरोपी मनोज सिंह ने उन्हें फोन करके दी। साथ ही आरोपी ने फोन पर यह भी कहा कि मैंने तुम्हारी बेटी को आग लगा दी है, अब तुम बचा सकते हो, तो बचा लो।  

4 of 5
छात्रा को लेजाते अस्पतालकर्मी
घटना से उसकी विधवा मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवती के पिता का पांच वर्ष पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया था। एक बड़ी बहन है, जिसका विवाह हो चुका है। वर्ष 2013 में बीमारी के चलते पिता का निधन होने के बाद युवती की मां किसी प्रकार उसे पढ़ा रही थी। बेटी पढ़कर अपनी मां को बेहतर जीवन देना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छात्रा की हालत जानने पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र
घटना के बाद से युवती की मां अपना होश नहीं संभाल पा रही हैं। वे बार-बार बेसुध हो रही हैं। युवती के मामा ने बताया कि परिवार के पास आय का कोई साधन नहीं है। परिवार जैसे-तैसे भरण पोषण कर रहा था, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें