फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को जिंदा जलाने वाली दर्दनाक घटना की 5 ऐसी बातें, जो आपको अंदर तक झकझोर देंगी

Mon, 24 Dec 2018 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी छात्र
छात्रा को जिंदा जलाने की घटना ने केवल परिवार में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड की बेटियों में खौफ पैदा कर दिया है। छात्रा ने सात दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लेकिन इस खौफनाक घटना की पांच बातें जानकर आप भी अंदर तक हिल जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी युवक
सुनसान जगह कच्चे रास्ते पर वहशी ने छात्रा को जबरन रोककर उससे जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। इस बीच सुनसान सड़क पर छात्रा आग में झुलसती हुई चिल्लाती रही लेकिन वहां कोई नहीं था। कुछ देर बाद मौके से गुजर रहे एक ग्रामीण ने छात्रा को जली हुई हालत में रास्ते में पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी को आग के हवाले करने की सूचना आरोपी मनोज सिंह ने उन्हें फोन करके खुद दी थी। साथ ही आरोपी ने फोन पर यह भी कहा कि मैंने तुम्हारी बेटी को आग लगा दी है, अब तुम बचा सकते हो, तो बचा लो। उसकी ये बातें सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।  

4 of 6
आरोपी
युवती को जिंदा जलाने वाले आरोपी मनोज सिंह उर्फ बंटी ने खुद के लिए मौत मांगी थी। आरोपी ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि उसका युवती से कक्षा नौ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के संपर्क तोड़ने से वह आक्रोशित हो गया। आग लगाए जाने की घटना को स्वीकार करते हुए आरोपी ने कहा कि वह भी खुदकुशी की तैयारी कर रहा था, लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी युवक
घटना से दुखी आरोपी के पिता ने कहा कि जीवन में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका बेटा उन्हें इस तरह से शर्मसार करेगा। आरोपी बंटी की मां का कहना है कि वह बेटा हमारा है, लेकिन उसके अपराध की माफी नहीं है। उसे उसके अपराध की कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोती छात्रा की मां
बकौल पीड़िता की मां आरोपी मनोज सिंह उर्फ बंटी ने दो साल पूर्व में उनकी बेटी के साथ बदसलूकी की थी। वह बेटी को बहुत परेशान करता था। इस पर उनकी बेटी ने आरोपी मनोज को सबके सामने फटकार लगाई थी। इसी बात का बदला लेने को आरोपी मनोज ने रविवार को इस घटना को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें