फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2018 का सबसे चर्चित मर्डर केस, जब 4 घंटे बेटी के शव को काटती रही 'किलर मदर', कर डाले दो टुकड़े

Wed, 26 Dec 2018 10:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
murder
देवभूमि की शांत वादियों में 06 फरवरी को हुए मर्डर ने हर किसी के मन में खौफ भर दिया। इतना ही नहीं इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों की भी रूह कांप गई। इस हत्याकांड ने मां की ममता को भी तार-तार कर दिया। आप भी पढ़िए उत्तराखंड में हुए सबसे चर्चित मर्डर केस के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
murder
देहरादून में एक सौतेली मां ने बेटी के दो टुकड़े कर डाले और हत्या कर शव को तीन दिन तक बाथरूम में छुपाए रखा। मां शहर कोतवाली के अंसारी रोड निवासी इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहे स्वर्गीय इंद्रपाल सिंह की पोती प्राप्ति सिंह (24) अपनी सौतेली मां मीनू कौर के साथ रहती थी। सिंह के बेटे और प्राप्ति के पिता अजित सिंह की भी 2016 में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

3 of 7
murder
अक्सर दोनों मां-बेटी में किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। आठ फरवरी को मीनू कौर ने पटेलनगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि सात फरवरी की सुबह वह बेटी प्राप्ति सिंह को दिल्ली के लिए आईएसबीटी पर बस में बैठाकर गई थी। रास्ते में दो बार बात भी हुई, मगर उसके बाद से प्राप्ति सिंह का कुछ नहीं पता। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रिश्तेदारों और पड़ोसियों से बात की तो मीनू कौर शक के दायरे में आई।
 

4 of 7
murder
मीनू कौर को पटेलनगर थाने लाकर बातचीत की गई तो उसने पुलिस को गुमराह करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। तीन घंटे की लंबी पूछताछ में मीनू कौर को पुलिस के सामने टूटने में देर नहीं लगी। इंस्पेक्टर पटेलनगर रितेश शाह मीनू कौर को लेकर कोठी पर पहुंचे, जहां बाथरूम के पीछे बनी गैलरी में छिपाई गई प्राप्ति सिंह की लाश बरामद करा दी। 
विज्ञापन

5 of 7
murder
प्राप्ति सिंह का शव दो टुकड़ों में था। शव को चादर में लपेटने के साथ रस्सी में बांधा गया था। मौके से ही खून से सनी ईंट, खुखरी के अलावा खून से सना तकिया आदि सामान बरामद हो गया। हालांकि तीन दिन होने के कारण कमरे से पूरा खून साफ कर दिया गया था। सौतेली बेटी को लेकर मीनू कौर के दिल में कितनी नफरत थी, इसका अंदाजा कत्ल को अंजाम देने के तरीके से लगाया जा सकता था। 
विज्ञापन

6 of 7
murder
घटना वाली रात 6 फरवरी को रात करीब 10 बजे मीनू का प्राप्ति से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह प्राप्ति के सोने का इंतजार करने लगी। डेढ़ बजे के करीब सोते समय प्राप्ति की कनपटी पर ईंट से प्रहार किए। वो बेहोश हो गई तो खुखरी से उसकी गर्दन काटने की कोशिश की। सौतेली मां यहीं नहीं रुकी, इसके बाद वो लाश को खींचकर बाथरूम में ले गई और खुखरी से सवा चार घंटे तक उसकी लाश काटती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
murder
इंस्पेक्टर शाह के अनुसार मीनू ने पूछताछ में बताया था कि शव के दो टुकड़े करने में सवा चार घंटे से अधिक का समय लगा, तब तक सुबह हो चुकी थी। शव के दोनों टुकड़ों को चद्दर में लपेटकर उसने खून से सना तकिया और अन्य चीजें भी रस्सी से चद्दर में ही बांध दीं। फिर बाथरूम के बराबर में बनी गैलरी में शव छिपाने के बाद कमरे और बाथरूम से खून साफ कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। सात फरवरी की सुबह से ही मीनू कौर ने सामान्य रहने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें