फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां सांप के काटने पर नहीं पड़ती दवा की जरूरत, भोले बाबा को याद करते ही उतर जाता है जहर!

Sat, 26 Aug 2017 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
spitting cobra
वैसे तो यह हर कोई जानता है क‌ि सांप के काटते ही जान चली जाती है। लेक‌िन यहां एक गांव ऐसा है ज‌िस पर भोले बाबा की ऐसी कृपा है क‌ि अगर यहां आते ही सांप के जहर का आसर बेअसर हो जाता है। 
विज्ञापन

2 of 7
snake bite
उत्तराखंड के जनजातिय क्षेत्र जौनसार बावर के गांव सुरेऊ में सांप काटने पर उपचार की जरूरत नहीं पड़ती। ग्रामीणों की मान्यता है कि नाग देवता के स्मरण करने से सांप के काटे का जहर उतर जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
mahasu temple hanol
ग्रामीण मानते है कि नाग देवता उनके अनाज और धन की भी सुरक्षा करते है। नाग देवता रुष्ट न हो, इसके लिए गांव में हर साल तेरह अप्रैल को नाग देवता की पूजा को भव्य आयोजन किया जाता है। कालसी प्रखंड के दुर्गम में बसे सुरेऊ गांव 46 परिवार रहते हैं। 

4 of 7
snake bite
गांव के मुखिया (स्याणा) शांति सिंह चौहान बताते है कि जंगलों से घिरा होने के कारण अक्सर गांव में सांप दिखाई पड़ते हैं। कई बार सांप लोगों को काट भी चुके हैं। उन्होंने बताया कि नाग देवता की कृपा से गांव में आज तक किसी भी व्यक्ति को सांप से काटने से मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

5 of 7
rat snake
बताया कि सांप के काटने पर यहां उपचार की जरूरत नहीं पड़ती। नाग देवता के स्मरण मात्र से ही सांप के काटने का जहर उतर जाता है। गांव में सदियों से नाग देवता की पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन

6 of 7
snake venom
देवता रुष्ट न हो इसके लिए हर साल 13 अप्रैल को गांव में नाग देवता की पूजा अर्चना होती है। बुरांस के फूल, आटे और गुड़ से विशेष भोजन तैयार किया जाता है। जिसका भोग देवता को लगाया जाता है। यही नहीं इस दिन गांव के प्रत्येक घर से एक व्यक्ति देवता के नाम पर उपवास भी रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
cobra found home
नाग देवता मंदिर समिति के अध्यक्ष शूरवीर सिंह ने बताया कि एक साल पूर्व गांव में ही देवता का मंदिर बनाया गया। इससे पूर्व तक ग्रामीण एक किमी दूर स्थित नाग देवता के मूल स्थान नगाया डांडा पर पूजा अर्चना के लिए जाते थे, देवता की अनुमति लेकर मंदिर को गांव में ही बनाया गया। 17 अप्रैल को देवता के मूल स्थान नगाया डांडा में बिस्सू का आयोजन किया जाता है। इसमें सिलगांव खत के 10 गांव के लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें