फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए: देवभूमि का वो रहस्यमय बंगला, जहां घूमती हैं बुरी आत्माएं!

Thu, 09 Nov 2017 02:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
abby bungalow - फोटो : goo
पहले ये रहस्यमय बंगला अस्पताल के रूप में अच्छे इलाज के लिए जाना जाता था, लेकिन एक संदिग्‍ध डॉक्टर के आने के बाद यहां खौफ का साया मंडराने लगा।
 
विज्ञापन

2 of 6
abby bungalow
उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित लोहाघाट देश की सबसे खौफनाक भुतहा जगह के लिए जाना जाता है। लोहाघाट स्थित अबूट पवर्त पर मौजूद ऐबे कोठी में लोगों को अक्सर बुरी आत्माएं दिख जाती हैं। स्थानीय लोग लगातार यहां भूतों का आभास करने की बात बताते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
abby bungalow
सूरज ढलने के बाद इस क्षेत्र के पास कोई नहीं जाता है। यहां के लोगों का ऐसा मानना है कि दिन ढलने के बाद यहां बुरी आत्माएं सक्रिय हो जाती हैं। यह बंगला ब्रिटिश काल में बनाया गया था जो बेहद शांत जगह पर बनाया गया है। पहले ये अस्पताल अपने अच्छे इलाज के लिए जाना जाता था, लेकिन एक संदिग्‍ध डॉक्टर के अस्पताल में आने के बाद यहां संदिग्‍ध गतिविधियां होने लगीं।

 

4 of 6
abby bungalow
बताया जाता है कि बंगले के मालिक द्वारा यह बंगला किसी चैरिटेबल अस्पताल को दे दिया गया था। अस्पताल बनने के बाद से इस जगह के बुरे दिन शुरू हो गए। कहा जाता है उस डॉक्टर के पास भविष्य देखने की शक्ति थी, लेकिन वह इंसानों को उनके भविष्य के बारे में कोई भी अच्छी बात नहीं बताता था। वह लोगों के केवल उनकी मृत्यु के बारे में बताया करता था।

 
विज्ञापन

5 of 6
abby bungalow
जब भी अस्पताल में कोई नया मरीज आता था, वह उस मरीज के पास जाकर यह जान लेता था कि वह मरीज मरने वाला है या नहीं। इतना ही नहीं वह मृत्यु का सही दिन भी बता देता था और जब वह दिन आ जाता तो संदिग्‍ध डॉक्टर उस मरीज को 'मुक्ति बोध' कोठरी में ले जाता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भ्‍ाूतहा स्‍थान
स्‍थानीय लोगों का मानना है कि उस डॉक्टर के पास कोई शक्ति नहीं थी, वह अपनी शक्ति पर विश्वास दिलाने के लिए लोगों को मार देता था। और अब इस ऐबे बंगले में वह आत्माएं घूमती हैं। जो कई लोगों को दिखाई भी दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें