फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में चारधाम यात्रा, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

Tue, 23 May 2017 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
danger zone, badrinath highway, chardham yatra - फोटो : amar ujala
प्रदेश के चारधाम यात्रा से जुड़े रूटों पर बादलों ने डेरा जमा लिया है। आने वाले दस दिनों तक यहां रुक-रुककर बारिश होगी। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि भूस्‍खलन का खतरा भी मंडरा रहा है। प्रदेश सरकार को यात्रा मार्गों पर एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

2 of 6
बदहाल बने हैं पुल - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दस दिनों तक लगातार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश होगी। चूंकि, यह जिले चारधाम यात्रा के रूट से जुड़े हैं, लिहाजा बारिश के चलते कुछ स्थानों पर भूस्खलन भी हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
danger zone, badrinath highway, chardham yatra - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि सरकार और यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। कोई बड़ा खतरा तो नहीं है, लेकिन यात्रा के दौरान भूस्खलन को देखते हुए अतिरिक्त एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

4 of 6
danger zone, badrinath highway, chardham yatra
सरकारी सिस्टम भी अगर पहले से चुस्त रहेगा तो निश्चित तौर पर भूस्खलन की सूरत में यात्रियों के निकालने को रास्ता बनाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
danger zone, badrinath highway, chardham yatra - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि आगामी दस दिन में हल्की से मध्यम बारिश की वजह से पहाड़ में कुछ जगहों पर रास्ते भी बंद हो सकते हैं। हालांकि, चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्री सतर्कता के साथ यात्रा जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
danger zone, badrinath highway, chardham yatra - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी बादल छाने के साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें