फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष: इस साल आपके शहर में कब पहुंचेगा मानसून और कितनी होगी बारिश, सबसे पहले जानिए यहां...

Fri, 08 Jun 2018 06:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 8
rain in uttarakhand
केरल के बाद मुंबई में भी मानसून पहुंच गया है। अब गर्मी से बेहाल मैदानी इलाकों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं आपके शहर में मानसून कब पहुंचेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
rain in dehradun
रुड़की के ज्योतिषी रमेश सेमवाल ने बताया कि ग्रहों की दशा ऐसी बन रही है जो मानसून की रफ्तार जून के महीने में धीमी करेगी। बताया कि सूर्य हर वर्ष 21 या 22 जून के आस-पास आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करता है तो उस समय की ग्रह स्थिति से वर्षा का अनुमान लगाया जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 8
sun sign
कर्क राशि में वक्री बुध, सूर्य और राहु की वजह से हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने की घटना हो सकती हैं। 17 जुलाई से 15 अगस्त के मध्य भारी वर्षा और बाढ़ आ सकती है। ग्रहों की दशा से ज्योतिषशास्त के अनुसार मानसून को लेकर यह संयोग बन रहे हैं। जानते हैं आगे की स्लाइड में...

4 of 8
water shimla
इस वर्ष सूर्य 22 जून को सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर सिंह लग्न में आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य और शनि के समसप्तक योग के कारण 16 जून से 28 जून के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान जैसे राज्यों में भीषण गर्मी और पानी की किल्लत से जनता परेशान होगी।

 
विज्ञापन

5 of 8
rain
आर्द्रा प्रवेश की कुंडली में कन्या राशि में पड़े चन्द्रमा पर शनि की दृष्टि के कारण इस साल दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में और महाराष्ट्र में कम बारिश होगी। आंध्र-प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में जून और जुलाई के पहले पखवाड़े तक कम बारिश होगी।

 
विज्ञापन

6 of 8
rain
27 जुलाई की मध्य रात्रि में पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के समय उत्तर और पश्चिम भारत में अधिक बारिश होगी। मकर राशि में पड़ रहे ग्रहण से उत्तर और पश्चिम भारत में भूकंप और बाढ़ से जन-धन की हानि हो सकती है। 28 जुलाई से 15 अगस्त के बीच भारी पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश की नदियां उफान पर होंगी।

 
विज्ञापन

7 of 8
monsoon
ज्येष्ठ के महीने में सूर्य और शनि के आमने-सामने होने से उत्तर भारत में मानसून कुछ देरी से पहुंचेगा। तुला राशि में गोचर कर रहे गुरु की दृष्टि मेष राशि पर पड़ेगी, जिससे पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, बंगाल, उड़ीसा में अच्छी वर्षा होगी। यहां मानसून समय पर दस्तक देगा। जून के महीने में कर्क राशि में गोचर कर रहे शुक्र और राहु से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

8 of 8
astrology - फोटो : astrology
28 जून को बन रही पूर्णिमा की पक्ष कुंडली दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में मानसून सक्रिय होगा। जुलाई के पहले पखवाड़े में सूर्य के मिथुन राशि में शनि से समसप्तक योग में होने के कारण उत्तर-भारत में वर्षा कम रहेगी। 16 जुलाई को सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश के बाद पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान आदि में भारी वर्षा होगी। 26 जुलाई को बुध के जल-तत्व की राशि कर्क में वक्री होने से पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ के हालत बनने लगेंगे। बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा और असम में 26 जुलाई से अगस्त के मध्य बाढ़ के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें