फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे का नया फरमान, महिला कोच में पुरुषों ने ऐसा किया तो अब खैर नहीं

Fri, 08 Jun 2018 06:41 AM IST
लवजीत शर्मा, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
train
ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेल विभाग सख्त हो गया है। महिला कोच में किसी पुरुष के दिखने पर कार्रवाई की जाएगी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
इसके लिए मुरादाबाद मंडल में तीन महिला वाहिनियों का गठन किया गया है। यह वाहिनियां मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में छापेमारी कर महिला कोच में पुरुष होने पर कार्रवाई करेगी। प्रत्येक वाहिनी का नेतृत्व आरपीएफ की महिला उप निरीक्षक करेंगी।  इन तीन वाहिनियों को चंडी वाहिनी, दुर्गा वाहिनी और भैरवी वाहिनी का नाम दिया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
चंडी वाहिनी का नेतृत्व शिखा मलिक एसआई अपराध प्रकोष्ठ मुरादाबाद कर रही हैं। दुर्गा वाहिनी का नेतृत्व ज्योति एसआई आरपीएफ बरेली और भैरवी वाहिनी का नेतृत्व सुनीता शाह एसआई शाहजहांपुर कर रही हैं।

 

4 of 5
फाइल फोटो
यह तीनों वाहिनियां सहारनपुर से लखनऊ, देहरादून से मुरादाबाद तक जाने वाली सभी ट्रेनों में छापेमारी करेगी। इस दौरान महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करेंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Piyush Goyal
गौरतलब है कि रेलमंत्री पीयूष गोयल ने 19 अप्रैल को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को आदेश दिया था कि ट्रेनों में सफर करने वाली महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान की जाए। इस पर रेलवे ने इन वाहिनियों का गठन किया है।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर इन वाहिनियों का गठन किया गया है। मंडल में गुजरने वाली सभी ट्रेनों में यह वाहिनियां महिला कोचों की जांच पड़ताल करेगी। 
- सोनी शर्मा, निरीक्षक आरपीएफ लक्सर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें