फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्णिका को लेकर बोले आरएसएस चीफ मोहन भागवत, अभिभावकों को दी ये सलाह...

Fri, 08 Feb 2019 09:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
संघ प्रमुख मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मणिकर्णिका और उरी फिल्म को लेकर अपनी राय सबके सामने रखी। वे देहरादून में एक परिवार सम्मेलन में आए अभिभावकों और उनके बच्चों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

2 of 6
मोहन भागवत
उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे मणिकर्णिका और उरी जैसी फिल्में देखें और अपने बच्चों को दिखाएं।  उन्होंने कहा कि परिवार का मतलब सिर्फ व्यक्तियों का परिवार नहीं होता बल्कि अपना समाज और अपना देश भी हमारा परिवार है। जब हम इसे एक परिवार के रूप में देखेंगे, राष्ट्र सुखी और सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
मोहन भागवत
हरिद्वार बाइपास स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित संघ के इस परिवार सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग अपने परिजनों के साथ पहुंचे थे। संघ प्रमुख के पहुंचने पर उपस्थित लोगों ने उनका भारत माता की जय के नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद संघ प्रमुख ने घर के एक बुजुर्ग की तरह उपस्थित अभिभावकों को परिवार का महत्व समझाने की कोशिश की। 

4 of 6
मोहन भागवत
संघ के मूल एजेंडे से जुड़े मुद्दों के उन्होंने एक किनारे रखते हुए कोई राजनीतिक बात नहीं की। उनका पूरा जोर परिवारों के संस्कार, संस्कृति, भाषा, रहन-सहन और देश के प्रति दायित्वों का निर्वहन था। उन्होंने कहा कि ये प्रश्न उठना लाजिमी है कि संघ परिवारों को क्यों महत्व दे रहा है? ये पूरा समाज और देश एक परिवार है और हम नागरिक इसके सदस्य हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मोहन भागवत
उन्होंने भाषा और संस्कार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर परिवार को अपनी भाषा को अपनाना चाहिए। करीब 50 मिनट के अपने भाषण में उनका मुख्य उद्देश्य यही था कि कोई भी परिवार अपने सामाजिक उत्तरदायित्व से मुक्त नहीं हो सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देहरादून में मोहन भागवत
उन्होंने बच्चों को ऐसे संस्कार देने का आह्वान किया, जिससे उनमें राष्ट्र भक्ति और समाज के प्रति जिम्मेदारी का एहसास पैदा हो। उन्होंने कहा कि मणिकर्णिका और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी नारी शक्ति और देश भक्ति पर आधारित फिल्में देखी और दिखाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें