फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन, तस्वीरें देखकर आपको भी होगा ठंड का एहसास...

Fri, 08 Feb 2019 09:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
snowfall/uttarakhand
उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदली तो ठिठुरन और बढ़ गई। राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी ने ठंड में और भी इजाफा कर दिया है। तस्वीरें देखकर आपको भी ठंड का अहसास हो ही जाएगा। देखिए...
विज्ञापन

2 of 7
snowfall/uttarakhand
चमोली जिले में बृहस्पतिवार को दिनभर बारिश और बर्फबारी का दौर रहा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, औली, रुद्रनाथ, गौरसौं बुग्याल, नंदा घुंघटी, नंदासैंण, कांचुलाखर्क, उर्गम, निजमूला घाटी के साथ ही नीती और माणा घाटी के गांवों में बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 7
snowfall/uttarakhand
केदारनाथ में बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। यहां डेढ़ फीट से अधिक नई बर्फ जम चुकी है, जबकि पहले से यहां सात फीट तक बर्फ मौजूद है। पिछले दो दिनों से खराब मौसम के कारण यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम में तापमान माइनस में रहा। 

4 of 7
snowfall/uttarakhand
कुमाऊं में बृहस्पतिवार को भी बारिश, मुनस्यारी-धारचूला, कपकोट और कौसानी की ऊंची चोटियों पर हिमपात से जनजीवन ठिठुर गया। चंपावत के कुछ गांवों में ओले भी पड़े। कड़़ाके की ठंड के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बारिश-बर्फबारी के अलर्ट के चलते पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर में शुक्रवार को भी 12वीं तक के शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
snowfall/uttarakhand
पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के खलिया में चार इंच तक बर्फ पड़ चुकी है। हंसलिंग, राजरंभा, नाग्निधुरा, छिपलाकेदार बर्फ से लकदक हो गए हैं। कालामुनि, बेटुलीधार में दो-दो इंच, खलिया में चार और पातलथौड़ में एक इंच बर्फ पड़ चुकी है। नामिक में बृहस्पतिवार को करीब एक फुट बर्फ गिरी। धारचूला के आगे दारमा घाटी के गांवों में बर्फबारी और बारिश जारी रही। यहां ढाकर में 130 सेमी बर्फ गिरी है। 
विज्ञापन

6 of 7
hail storm/uttarakhand
चंपावत जिले में बारिश हुई और ऊंचाई वाले इलाकों में ओले गिरे। बागेश्वर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कपकोट के ऊंचाई वाले गांवों, कौसानी और ग्वालदम की पहाड़ियों पर बर्फ पड़ी है। अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के चलते न्यूनतम तापमान गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अल्मोड़ा में 8.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rain/uttarakhand
नैनीताल जिले में भीमताल, भवाली, ज्योलीकोट, धानाचूली, पहाड़पानी, गरमपानी, पतलोट, मुक्तेश्वर में रुक-रुक कर बारिश होती रही। नैनीताल में दो मिमी. बारिश रिकार्ड की गई। तराई में लगातार दूसरे दिन भी रुक-रुककर बारिश हुई और बादल छाए रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें