फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण पर संत जो भी तय करें आरएसएस उनके साथ- मोहन भागवत

Mon, 26 Nov 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
ramdev
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने पतंजलि के नवनिर्मित आवासीय शिक्षण संस्थान पतंजलि गुरुकुलम् के भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर अारएसएस का रुख साफ कर दिया।
 
 
विज्ञापन

2 of 6
ramdev
राम मंदिर निर्माण पर मोहन भागवत ने कहा कि सरकार को राम मंदिर जल्द बनाना चाहिए। संतों ने मंदिर बनाने की कार्य योजना तैयार करने की बात कही है। हम संतों के साथ हैं। यहां उन्होंने बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण के साथ हवन में भाग लिया। जिसके बाद उन्होंने आवासीय शिक्षण संस्थान के भवन का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गुरुकुलम् वैदिक और ऋषिज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
ramdev
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण अतिशीघ्र किया जाना चाहिए। देश का जनमानस राम मंदिर का निर्माण चाहता है। संतों ने इस बारे में जो भी कार्य योजना बनाना तय किया है, आरएसएस संतों के साथ है। वे जो भी योजना बनाएंगे। उसे सिरे चढ़ाने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे। कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना ही चाहिए। इस बारे में समग्र जनमानस की राह स्पष्ट है। कोई भी भिन्न राय नहीं रखता है।

4 of 6
ramdev
उन्होंने कहा कि सरकार को मंदिर निर्माण के लिए जल्दी ही पहल करनी चाहिए। हाल ही में साधु संतों ने राम मंदिर निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार करने की बात कही है। पूरा जनमानस संत समाज के साथ है। भागवत ने कहा कि संत जो भी निर्णय लेंगे हम भी उनके साथ है। भगवान श्रीराम को भारत की संस्कृति बताते हुए उन्होंने कहा कि वे ऐसे महापुरुष थे जो हिंदू और मुसलमान दोंनों की ही पूर्वज हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
ramdev
अगर कोई यह पूछे की भगवान राम किस संप्रदाय थे तो कोई क्या जवाब देगा। वे हर संप्रदाय से ऊपर थे। उनकी आत्मीयता का दायरा इतना था कि वे पूरे विश्व के थे। यही वजह है कि हम सभी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं और भगवान राम का मंदिर जल्दी बनना चाहिए।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पतंजलि में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचने पर योग गुरु स्वामी रामदेव और पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने उनका स्वागत किया। पतंजलि योगपीठ पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पतंजलि के विभिन्न प्रकल्पों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने यहां बनने वाले उत्पादों और शिखा संबंधी प्रकल्पों की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पतंजलि की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें