भाजपा नेता रमेश पोखरियाल निशंक
निशंक ने कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार को 258729 वोटों के अंतर से हराया। निशंक को 665674 और अंबरीष कुमार को 406945 वोट मिले थे। 2014 में निशंक जब पहली बार सांसद का चुनाव लड़े थे, जब उनके मुकाबले तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत थी और राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। मोदी लहर का जबरदस्त असर था और निशंक करीब डेढ़ लाख वोटों से जीते थे।