फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद निशंक ने जताया जनता का आभार, भाजपाईयों ने बांटे लड्डू

Fri, 31 May 2019 09:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
डा. रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : अमर उजाला
देश में प्रचंड बहुमत वाली मोदी सरकार की वापसी और स्थानीय सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर भाजपा के कार्यकर्ता खुशी से गूंज उठे। वहीं उन्होंने ट्वीट कर हरिद्वार की जनता का आभार व्यक्त किया। 
 
विज्ञापन

2 of 6
डा. रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने लिखा 'मैं इस अवसर पर हरिद्वार लोकसभा की जनता को कोटि-कोटि नमन करना चाहता हूं जिनके आशीर्वाद से मुझे देश सेवा का यह पुनीत अवसर मिला है। पुनः आप सभी मित्रों शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार और शुभकामनाएं आइए नव भारत के निर्माण में हम सभी जुट जाएं।'
 
विज्ञापन

3 of 6
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : अमर उजाला
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा 'मित्रों भगवान बद्री केदार जी की असीम कृपा से आज मैंने केंद्र में (एनडीए) मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली । मैं इस अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है।'
 

4 of 6
मिठाई बांटते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
उधर, कार्यकर्ताओं ने देहरादून और हरिद्वार के भाजपा कार्यालय और अन्य स्थानों पर आतिशबाजी कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। डा. निशंक को कैबीनेट में स्थान मिलने से राजनीति के क्षेत्र में हरिद्वार का मान बढ़ा है।
विज्ञापन

5 of 6
खुशी मनाते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
अवधूत मंडल आश्रम में स्वामी रुपेंद्र प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर डा. रमेश पोखरियाल निशंक के मंत्री बनने का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा भारत विश्वगुरु बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खुशी मनाते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में भाजपा कार्यालय में लड्डू बांटे गए। हरिद्वार में बकायदा चौराहे पर टीवी स्क्रीन लगाकर शपथ ग्रहण समारोह का प्रसारण देखा जा रहा था। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने निशंक को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने का स्वागत करते हुए इसे पार्टी के आम कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें