टेलिकॉम बाजार में रिलायंस जियो की धमक के बाद अब दूसरी कंपनियों ने भी अपने प्लांस के दाम घटा दिए हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
idea
आइडिया और एयरटेल के 199 रुपए के रिचार्ज में रोजाना 1.4जीबी डाटा दिया जा रहा है। वहीं जियो के 149 रुपए के प्लान में रोजाना 1.5जीबी डाटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 8
Idea
अब आइडिया ने भी अपने प्लान्स में डाटा की लिमिट को बढ़ा दिया है। यूजर्स को पुराने रिचार्ज की कीमत में 40 फीसदी ज्यादा डेटा मिलेगा। आइडिया के 199 रुपए के प्लान में अब रोजाना 1.4 जीबी हाई स्पीड का डाटा मिलेगा। साथ ही अनलिमेटड कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान में कुल 39 जीबी डाटा मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिन की है। पहले इसमें रोजना 1जीबी डाटा मिलता था।
4 of 8
Idea
- फोटो : livemint
वहीं अब आइडिया के 449 रुपए के प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.4 जीबी हाई स्पीड का डाटा मिलेगा। अनलिमेटड कॉलिंग मिलेगी। इसमें अब कुल 114जीबी डाटा मिलेगा। इसकी वैधता 82 दिन की है। अब 509 रुपए के प्लान में यूजर्स को रोजाना हाई स्पीड का 1.4 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही अनलिमेटड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसमें अब कुल 126 जीबी डाटा मिलेगा। इसकी वैधता 90 दिन की है।
विज्ञापन
5 of 8
Airtel
वहीं एयरटेल के 199 रुपए के प्लान में यूजर्स को अब रोजना 1.4 जीबी हाई स्पीड डाटा मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसके अलावा कंपनी के 448 रुपए के प्लान में यूजर्स को रोजाना अब रोजाना 1.4 जीबी डाटा मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 82 दिन की है। मतलब इस प्लान में कुल 114.8 जीबी डाटा मिलेगा।
विज्ञापन
6 of 8
Airtel
एयरटेल के 509 रुपए के रिचार्ज में यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 1.4 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 90 दिन की है। मतलब इस प्लान में कुल 126 जीबी डाटा दिया जा रहा है। एयरटेल के सभी इन प्लान्स में यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Jio
जियो एक महीने के लिए अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग केवल 98 रुपए में दे रही है। इस प्लान में यूजर्स को हाई स्पीड का 2जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। जियो के 149 रुपए के प्लान में यूजर को रोजाना हाई स्पीड का 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिन की है। जियो के 349 रुपए के प्लान में यूजर को रोजाना हाई स्पीड का 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इसकी वैधता 70 दिन की है।
जियो के 399 रुपए के प्लान में यूजर को रोजाना हाई स्पीड का 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इसकी वैधता 84 दिन की है। जियो के 449 रुपए के प्लान में यूजर को रोजाना हाई स्पीड का 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इसकी वैधता 91 दिन की है। जियो के सभी प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। यह प्लान 26 जनवरी से लागू होंगे।