इन दिनों जनता को बैंक और एटीएम की लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। इसके साथ ही बिल जमा करवाने की लंबी लाइनों ने भी लोगों को परेशान कर रखा है। लेकिन अब इस एप के प्रयोग से आपको लंबी लाइनों के झंझट से कुछ निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
2 of 8
mobile application for elderly people help
- फोटो : concept photo
अब पानी, बिजली, फोन के बिल का भुगतान करने के लिए लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
3 of 8
गूगल प्ले
गूगल प्ले स्टोर से अपने स्मार्ट मोबाइल में एसबीआई बड्डी एप डाउनलोड करो और आसान सी प्रक्रिया के बाद सरकारी देय या नकदी अन्य खाते में ऑनलाइन हस्तांतरित करें।
4 of 8
एसबीआई
- फोटो : file photo
एप से संबंधित अधिक जानकारी रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कार्य अवधि के दौरान किसी भी समय ले सकते हैं। इसके लिए अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
5 of 8
mobile app
शाखा प्रबंधक विश्वमोहन मिश्रा ने बताया कि एसबीआई ने बिना शुल्क ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू की है। इसके लिए स्मार्ट मोबाइल पर गूगल के प्ले स्टोर से एसबीआई बड्डी एप डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन
6 of 8
एप से ऑनलाइन भुगतान पूरी तरह से सुरक्षित है। यह एसबीआई का अपना एप है। इस सुविधा से पानी, बिजली, फोन का भुगतान घर बैठे कर सकते हैं। बशर्ते खाते में पर्याप्त धनराशि होनी चाहिए।
विज्ञापन
7 of 8
घोटाला
- फोटो : अमर उजाला
इससे लोगों की भागदौड़ कम होगी और कैश खोने का भी खतरा नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि एप के बारे बैंक शाखा में आकर अधिक जानकारी ले सकते हैं।
एसबीआई बड्डी एप डाउनलोड करने के बाद एड मनी ऑप्सन में क्लिक करें। यहां जिस विभाग का बिल जमा करना है उसके लिए क्रेडिट कार्ड और नेट बैकिंग ऑपशन आएगा। उसमें से एक ऑपशन चुने और संबंधित धनराशि दर्ज कर भुगतान कर दें।