मिस यूनिवर्स 2015 कांटेस्ट फिक्स था, यह आरोपी मिस यूनिवर्स इंडिया उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने लगाया है। उनका आरोप है कि वोटिंग के समय सुबह साढ़े पांच बजे से ही एशिया की वोटिंग लाइन ब्लॉक कर दी गई थीं, जबकि उर्वशी ने एक मैसेज भी अपनी मां को किया था, जिसमें कांटेस्ट फिक्स होने की बात कही थी। यह मैसेज उर्वशी को किसी ने किया था।
विज्ञापन
उर्वशी की मां का आरोप, 'फिक्स था मिस यूनिवर्स 2015 कांटेस्ट'
2 of 8
मूल रूप से कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) निवासी उर्वशी रौतेला इस बार मिस यूनिवर्स के ताज की प्रबल दावेदार थीं। प्रीलिमनरी राउंड में 80 सुंदरियों को पछाड़के टॉप में रहने के बाद उर्वशी ने ताज की भी उम्मीद जगा दी थी। मां मीरा रौतेला ने बताया कि उर्वशी की तरफ से एक मैसेज आया था, जिसमें उसने कांटेस्ट फिक्स होने की बात कही थी। यह मैसेज उर्वशी को किसी ने किया था। उन्होंने बताया कि फाइनल राउंड में पहले मिस कोलंबिया के मिस यूनिवर्स चुने जाने की घोषणा कर दी गई थी, जिसे बाद में बदलकर मिस फिलीपींस किया गया।
विज्ञापन
उर्वशी की मां का आरोप, 'फिक्स था मिस यूनिवर्स 2015 कांटेस्ट'
3 of 8
उन्होंने बताया कि वोटिंग के समय सुबह साढ़े पांच बजे से ही एशिया की
वोटिंग लाइन ब्लॉक कर दी गई थीं। जबपाकिस्तान, दुबई से ऊर्वशी के प्रशंसकों
के फोन आने लगे, तब हमें इसके बारे में पता चला। बाद में उर्वशी ने भी फोन
पर यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि मिस फिलीपींस वहां की सरकार के उच्च पदाधिकारियों से जुड़ी हुई थीं, जिस कारण उन्हें यह ताज दिया गया है।
उर्वशी की मां का आरोप, 'फिक्स था मिस यूनिवर्स 2015 कांटेस्ट'
4 of 8
मिस यूनिवर्स-2015 सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही उत्तराखंड के कोटद्वार की उर्वशी रौतेला प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं। भारत की ओर से खिताब की दावेदार मानी जा रही उर्वशी प्रतियोगिता के शीर्ष 15 प्रतिभागियों में भी स्थान नहीं बना पाई।
विज्ञापन
उर्वशी की मां का आरोप, 'फिक्स था मिस यूनिवर्स 2015 कांटेस्ट'
5 of 8
प्रतियोगिता के पहले राउंड में उर्वशी का प्रदर्शन बेहतर रहा। मिस नेशनल कॉस्ट्यूम (राष्ट्रीय परिधान) स्पर्धा में उर्वशी टॉप पांच में जगह बनाने में कामयाब रही। टैलेंट राउंड में उर्वशी का डांस परफार्मेंस भी सराहा गया, लेकिन प्रतियोगिता के अन्य सभी राउंड में उनका प्रदर्शन उन्हें टाप 15 में जगह नहीं दिला सका।
विज्ञापन
उर्वशी की मां का आरोप, 'फिक्स था मिस यूनिवर्स 2015 कांटेस्ट'
6 of 8
उर्वशी ने साल 2009 में सिर्फ 15 साल की उम्र में मिस टीन इंडिया का खिताब जीता था। इसके दो साल बाद उन्होंने मिस एशियन सुपर माडल और मिस टूरिज्म क्वीन आफ द ईयर इंटरनेशनल के खिताब अपने नाम किए हैं। वर्ष 2012 में भी मिस यूनिवर्स के लिए अंतिम तीन में प्रवेश कर चुकी थीं, उस समय उनकी आयु 18 वर्ष से कम होने के कारण स्पर्धा में भाग लेने का मौका नहीं मिल सका। (उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला)
विज्ञापन
उर्वशी की मां का आरोप, 'फिक्स था मिस यूनिवर्स 2015 कांटेस्ट'
7 of 8
सहेली के सर से क्राउन छिनी तो उर्वशी भी दुखी हुई। उर्वशी की इस प्रतियोगिता में सिर्फ एक ही खास दोस्त बनी थी। वह थी मिस कोलंबिया। उर्वशी मिस कोलंबिया को ही अपना कड़ा प्रतिद्वंद्वी मान रही थी। शुरू में हुआ भी ऐसा ही। मिस कोलंबिया को ही मिस यूनिवर्स का खिताब मिला। वह पूरे स्टेज पर सर पर क्राउन लगाये लोगों की बधाई लेती रही।
उर्वशी की मां का आरोप, 'फिक्स था मिस यूनिवर्स 2015 कांटेस्ट'
8 of 8
कुछ ही देर में आयोजकों ने इसको गलती बताते हुए क्राउन उतार कर मिस फिलीपींस के सर पर खिताब सजा दिया और बोले की गलती से मिस फिलीपींस को फर्स्ट रनअरप बना दिया गया। जबकि मिस फिलीपींस को मिस यूनिवर्स चुना गया और मिस कोलंबियन को फस्ट रनरअप चुना गया। यह सब देख मिस कोलंबियन रो पड़ी। अपनी दोस्त को रोते देख उर्वशी भी अपने आंसू रोक नहीं पाई। (हिमांशु जोशी-नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला)