फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल के दौरे में महिला के साथ ऐसा कैसे, तस्वीरें देख लीजिए

Wed, 20 Apr 2016 03:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
केके पॉल - फोटो : AmarUjala
मंगलवार को महामहिम राज्यपाल के दौरे के दौरान दो महिला पार्षदों के साथ जो सुलूक हुआ वह चौंकाने वाला था।
Trending Videos
विज्ञापन

राज्यपाल के सामने महिला के साथ ऐसा कैसे

2 of 7
केके पॉल - फोटो : AmarUjala
दो महिला राज्यपाल के समक्ष फ्लाईओवरों को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाने के लिए समर्थकों को साथ लेकर पहुंची थी। राज्यपाल का काफिला जैसे बल्लीवाला चौराहे पर पहुंचने वाला था इनमें से एक पार्षद शारदा गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ राज्यपाल की कार को हाथ देकर रोकने की कोशिश की। 
विज्ञापन

राज्यपाल के सामने महिला के साथ ऐसा कैसे

3 of 7
केके पॉल - फोटो : AmarUjala
यह अलग बात है कि राज्यपाल ने भीड़ को देखकर गाड़ी नहीं रोकी और निर्धारित कार्यक्रम के तहत बल्लीवाला फ्लाईओवर के निरीक्षण स्थल पर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही दोनों पार्षद अपने समर्थकों के साथ राज्यपाल से अपनी मांग रखने की जिद करने लगी।

राज्यपाल के सामने महिला के साथ ऐसा कैसे

4 of 7
केके पॉल - फोटो : AmarUjala
राज्यपाल कुछ देर के लिए रुक गए लेकिन महिलाओं ने अपनी बात पुरजोर तरीके से रखने की कोशिश की। इसपर राज्यपाल के एक सुरक्षाकर्मी ने महिला पार्षद को करीब जाने से रोकने के लिए उनका हाथ पकड़ कर पीछे धकेल दिया।
विज्ञापन

राज्यपाल के सामने महिला के साथ ऐसा कैसे

5 of 7
केके पॉल - फोटो : AmarUjala

एक उच्च पुलिस अधिकारी के अनुसार वीवीआईपी सुरक्षा की ड्रिल में यह तय है कि क्लोज प्रोटेक्शन थीम के तहत अगर कोई सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश करे तो उसको रोका जाना है, लेकिन एक सवाल तब भी है।
विज्ञापन

राज्यपाल के सामने महिला के साथ ऐसा कैसे

6 of 7
केके पॉल - फोटो : AmarUjala
सवाल यह है कि सुरक्षाकर्मी ही सही किसी महिला को इस तरह से हाथ पकड़कर धकेलना कहां तक उचित है? अगर सामान्य अवस्था में ऐसा होता तो क्या मामला लज्जा भंग का नहीं बन जाता?
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल के सामने महिला के साथ ऐसा कैसे

7 of 7
केके पॉल - फोटो : AmarUjala
इस बीच राज्यपाल ने फ्लाईओवर का निरीक्षण पूरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें