फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा केदार के धाम में हुआ चमत्कार, जाने वाले श्रद्घालु कर रहे नमस्कार

Thu, 15 Jun 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 7
Brahmakamal
केदारनाथ में इस बार जून में एक ऐसा चमत्कार हुआ है जो वहां जाने वाले श्रद्घालु देखकर बता रहे हैं क‌ि आज से पहले कभी नहीं हुआ। तो चल‌िए आप भी जान‌िए बाबा केदार के धाम के हुए इस चमत्कार के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
Brahmakamal
यहां हम ज‌िस चमत्कार की बात कर रहे हैं वह है जून में केदारघाटी में ख‌िलने वाले ब्रह्मकमल। तीन साल पहले पुलिस द्वारा स्थापित ब्रह्म वाटिका में खिले ब्रह्मकमल के फूल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Brahmakamal
उनका कहना है क‌ि यह पहला मौका है, जब जून माह के पहले पखवाड़े में क्षेत्र में यह उच्च हिमालयी पुष्प खिला हो। वैसे यह पुष्प जुलाई-अगस्त में खिलता है। बताया जाता है क‌ि केदारनाथ के कपाट खुलने के मौके पर ब्रह्मकमल से ही उनका पूजन होता है।

4 of 7
Brahmakamal
तीन मई से शुरू हुई बाबा केदार की यात्रा में ड्यूटी दे रहे पुलिस के जवान केदारनाथ में पर्यावरण संरक्षण की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। वर्ष 2015 से चौकी प्रभारी विपिन चंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कैंप में ब्रह्मवाटिका की स्थापना की गई थी। तब, यहां ब्रह्मकमल के पुष्प के साथ रुद्राक्ष का पौधा व अन्य फूल के पौधे रोपे गए थे। 
विज्ञापन

5 of 7
Brahmakamal
अब वाटिका में पांच ब्रह्मकमल के फूल खिले हुए हैं, जो बाबा केदार के दर्शनों को धाम पहुंच रहे भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्व विद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के उच्च शिखरीय पादप वानिकी शोध संस्थान (हैप्रेक) के वैज्ञानिक डा. विजयकांत पुरोहित का कहना है कि केदारनाथ जैसे मध्य हिमालय क्षेत्र में ब्रह्मकमल पुष्प के अभी खिलने की प्रमुख वजह इन दिनों वहां बढ़ा तापमान है। 
विज्ञापन

6 of 7
Brahmakamal
डा. पुरोहित के मुताबिक अमूमन ब्रह्मकमल का पुष्प जुलाई अंत से अगस्त शुरू के बीच में खिलता है, जो अक्तूबर तक रहता है। केदारनाथ में ब्रह्मकमल के खिलने पर अब, यह देखना होगा कि समय से करीब डेढ़ माह पूर्व खिले इस पुष्प पर बीज कितना परिपक्व होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Brahmakamal
जून महीने में ब्रह्मकमल के पुष्प के खिलने का मतलब यह भी है कि मध्य हिमालय क्षेत्र में उगने वाले अन्य प्रजातियां के फूल भी समय से पहले खिल रहे हैं, जो शोध का विषय है। हैप्रेक की टीम तुंगनाथ व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इसका अध्ययन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें