महाशिवरात्रि से पहले भगवान शिव के इस धाम में एक बार फिर से चमत्कार हुआ है। बाबा अमरनाथ की तरह यहां भी बाबा बर्फानी विराजमान हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
shiva
- फोटो : jagran.com
जी हां, यह बिल्कुल सच है। देवभूमि उत्तराखंड में भी एक गुफा में बर्फानी बाबा विराजमान हैं। यहां बर्फबारी के बाद गुफा में बर्फ का शिवलिंग बन गया है।
विज्ञापन
3 of 6
mana village
चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर स्थित अंतिम गांव नीति से कुछ दूरी पर नीति महादेव मंदिर में यह हुआ है। स्थानीय लोगों के साथ ही सेना व भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान गुफा में पूजा अर्चना कर रहे हैं।
4 of 6
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
शीतकाल के दौरान मंदिर के पास ही एक गुफा में बर्फ का शिवलिंग आकार लेता है। गुफा में शिवलिंग पर पहाड़ी से लगातार जलधारा गिरती रहती है।
विज्ञापन
5 of 6
niti
नीती के पूर्व प्रधान खीम सिंह खाती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यदि बर्फबारी ठीक हो तो शिवलिंग की ऊंचाई तकरीबन पांच फुट तक हो जाती है। वह बताते हैं कि बर्फ का शिवलिंग अप्रैल तक रहता है।
दरअसल, सुरक्षा की दृष्टि संवेदनशील होने के कारण यहां यात्रा के संचालन में कई तरह की दिक्कतें हैं। बाहरी लोगों को इनर लाइन (सेना द्वारा तय सीमा) से आगे जाने की अनुमति नहीं है।