शहीद पिता को मुखाग्नि देता बेटा
मूलरूप से ग्राम मजेडा, गौरीखाल, पौड़ी गढ़वाल निवासी जसपाल सिंह 27 असम रायफल्स में हवलदार के पद पर तैनात थे। 19 जनवरी को दोपहर 3:10 बजे पर वह इंफाल स्थित ट्रांजिट कैंप में एल्युमीनियम की सीढ़ी एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे थे। संतुलन बिगड़ने के कारण सीढ़ी ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई।