उत्तर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री शाहिद मंजूर की बेटी अदिबा ऋषिकेश में गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गई।
विज्ञापन
इसी जगह गंगा में डूबी यूपी के मंत्री की बेटी, देखिए तस्वीरें
2 of 7
उसे बचाने की कोशिश कर रहे दो साथियों को राफ्टिंग गाइड ने मशक्कत कर बाहर निकाला। जल पुलिस ने घंटों छात्रा की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही शाहिद मंजूर रविवार दोपहर ऋषिकेश घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
इसी जगह गंगा में डूबी यूपी के मंत्री की बेटी, देखिए तस्वीरें
3 of 7
शनिवार देर शाम सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ के देहरादून स्थित कैंपस से बीच कैंपिंग के लिए मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) प्रथम वर्ष के छात्रों का 10 सदस्यीय दल लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में फूलचट्टी आश्रम के पास एक बीच कैंप में ठहरा। दल में चार छात्राएं और छह छात्र थे।
इसी जगह गंगा में डूबी यूपी के मंत्री की बेटी, देखिए तस्वीरें
4 of 7
दल में चार छात्राएं और छह छात्र थे। अदिबा के डूबने के बाद सभी साथियों के चेहरे पर मायूसी छाई रही।
विज्ञापन
इसी जगह गंगा में डूबी यूपी के मंत्री की बेटी, देखिए तस्वीरें
5 of 7
रविवार सुबह सभी कैंप से नीचे नहाने के लिए गंगा में उतरे थे। नहाते वक्त पत्थर से पैर फिसल जाने के कारण अदिबा तेज बहाव में आकर बहने लगी। उसे बचाने के प्रयास में दो छात्र भी डूबने लगे।
विज्ञापन
इसी जगह गंगा में डूबी यूपी के मंत्री की बेटी, देखिए तस्वीरें
6 of 7
पीछे से पर्यटकों को राफ्ट में लेकर आ रहे राफ्टिंग गाइड ने दोनों छात्रों को बचा लिया। इसी दौरान अदिबा गहरे पानी में ओझल हो गई।