सावधान! दीवाली पर बेचने के लिए मिलावटी खाद्य सामग्रियों की खेप बाजार में आ चुकी है। इसका खुलासा शुक्रवार देर रात छापे में हुआ। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देहरादून में नकली मिठाइयों का जखीरा पकड़ा है। शुक्रवार देर रात देहरादून के कांवली रोड स्थित क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां टीम को डेढ़ कुंतल‌ मिलावटी मिठाइयों का जखीरा पकड़ा गया। इसे टीम ने जब्त कर लिया। इसके साथ ही 20 हजार लीटर दूध भी पकड़ा है। टीम ने दूध के सैंपल लिए।