बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि जेएनयू में अफजल गुरु के सम्मान में भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के नारों को बोलने की आजादी नहीं कहा जा सकता। यह राष्ट्रद्रोह है। उन्होंने युवाओं से तमाम चुनौतियों के बावजूद इजराइल जैसे छोटे देश की तरह तकनीकी के क्षेत्र में महारत हासिल करने का आह्वान किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
anurag thakur
- फोटो : AmarUjala
आईआईटी के चार दिवसीय युवा महोत्सव थॉम्सो -2016 के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रमों का उद्घाटन सांसद एवं बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, संस्थान निदेशक प्रो. प्रदीप्त बनर्जी और डीन स्टूडेंट प्रो. डीके नोडियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
3 of 7
अनुराग ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष ने छात्रों की नब्ज टटोलते हुए जेएनयू प्रकरण पर राष्ट्रद्रोहियों को उनकी भाषा में ही जवाब देने का आह्वान करते हुए जमकर तालियां बटोरी। उन्होंने कहा कि तुम जितने अफजल लाओगे हम उतने मार गिराएंगे।
4 of 7
anurag thakur
- फोटो : AmarUjala
देश में इंजीनियरिंग कॉलेजों में दी जा रही शिक्षा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आईआईटी जैसे संस्थानों को छोड़ दें तो अन्य संस्थानों से पासआउट छात्र जब किसी इंडस्ट्रीज में नौकरी करने जाते हैं तो उन्हें प्रैक्टिकल ज्ञान नहीं होता। जबकि विदेशों में प्रैक्टिकल नॉलेज पर जोर दिया जाता है। यह स्थिति देश के विकास के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
5 of 7
Anurag Thakur
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने कहा कि विश्व भारत की ओर देख रहा है। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या हमारी संपदा है। इसके बल पर हमें विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने छात्रों से आपदा, जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा सहित गांव, कस्बों और शहरों की समस्याओं के समाधान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
6 of 7
thomso in IIT Roorkee
- फोटो : AmarUjala
कहा कि चुनौतियों भरे माहौल में इजराइल जैसे देश में स्टार्ट अप इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि अमेरिका जैसे देश वहां की कंपनियों को खरीदने पहुंच रहे हैं। उन्नत मशीनों के जरिए स्मार्ट सिटी, स्मार्ट बिल्डिंग और स्मार्ट लाइफ की ओर विश्व बढ़ रहा है। इस पर हम सभी को काम करने की जरूरत है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बीसीसीआई पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अध्ययन किया जा रहा है। उसके अनुरूप बीसीसीआई में आदेशों को अमल में लाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर पैनल डिस्कशन भी किया गया।