gupta brothers house
गुप्ता बंधुओं के आवास पर आयकर विभाग का छापा पड़ते ही उनके बहन और बहनोई दून पहुंच गए। आयकर विभाग ने बुधवार को उनसे पूछताछ की। उधर, अब विभाग गुप्ता बंधुओं के छह साल के लेन-देन की जांच में जुट गया है। सहारनपुर में आयकर विभाग की कार्रवाई पूरी हो गई है, जबकि देहरादून में खबर लिखे जाने तक रेड जारी थी।