केदारनाथ मंदिर के पास वायुसेना का MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश होने से हड़कंप मच गया। भगवान शिव का आशीर्वाद रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हेलिकॉप्टर पुनर्निर्माण का सामान लेकर केदारनाथ आ था कि हैलीपैड से कुछ दूरी पर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में छह लोग सवार थे, जिसमें से एक को हल्की चोट आई है, अन्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल विमान के क्रैश होने का कारण नहीं पता लग पाया है। विमान हैलीपेड में पहुंचने से 60 मीटर पहले क्रैश हुआ है। यह हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी से केदारनाथ आ रहा था।