जन्मा है जन्मा है, यीशु हमारा चरनी में जन्मा है..., आया है दिन क्रिसमस का चारों ओर खुशी और उल्लास है... जैसे गीतों के साथ सब जगह प्रभु ईसा मसीह के जन्म की खुशियां मनाई गईं। सोमवार को क्रिसमस डे पर सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
2 of 6
christmas
सुबह पहले अंग्रेजी और फिर हिंदी में प्रार्थना हुई। इसके बाद सबने एक-दूसरे को क्रिसमस कि बधाई दी और एक-दूसरे के घर जाकर गिफ्ट एक्सजेंच किए और मैरी क्रिसमस बोलकर बड़े दिन का जश्न मनाया। राजधानी के सेंट फ्रांसिस चर्च में मुख्य कार्यक्रम हुआ। सुबह आठ बजे फादर जॉन ने अंग्रेजी की प्रार्थना कराई। चर्च में प्रभु के जन्म की झांकी दर्शाती चरनी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
3 of 6
christmas
सुबह दस बजे फादर वलेरियन पिंटो ने हिंदी में प्रार्थना कराई। इस दौरान फादर ने प्रभु के जन्म की कहानी सुनाई। साथ ही सबको सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। लोगों के साथ मिलकर नाचो गाओ, आज बालक यीशु जन्मा है... आदि गीत गाए।
4 of 6
christmas
नेशविला रोड स्थित सेंट्रल मैथॉडिस्ट चर्च में सुबह दस बजे मुख्य प्रार्थना हुई। रेवरेन इनेश ने प्रोजेक्टर के मध्यम से भक्तों को जीवन का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि जब प्रभु यीशु का जन्म मदर मरियम की कोख से होने की सूचना देवदूतों ने उन्हें दी तो मदर मरियम इसके लिए तैयार नहीं थीं। इसी तरह कभी भी हमारे सामने यही स्थिति आ सकती है। मनुष्य को हमेशा इसके लिए तैयार रहना होगा कि परिस्थितियां हमेशा एक सी नहीं रहतीं।
विज्ञापन
5 of 6
christmas
लोग गिफ्ट और केक लेकर एक दूसरे के घर जा रहे थे और क्रिसमस की बधाइयां दे रहे थे। कुछ लोग चर्च में प्रार्थना खत्म होने के बाद परिवार के साथ पिकनिक मनाने निकले तो कुछ लोग मॉल में शॉपिंग के लिए गए। सेंट जॉन चर्च, सेंट थॉमस, सेंट मरिशन मेमोरियल चर्च में प्रभु यीशु के जन्म के खुशियां मनाई गईं।
तुलाज इंटरनेशनल स्कूल में भी बच्चों ने धूमधाम से क्रिसमस मनाया। बच्चे सेंटा क्लाज की ड्रेस में नजर आए। वहीं, राजपुर रोड स्थित पैसिफिक मॉल में क्रिसमस पर कार्टून नेटवर्क के असल किरदारों ने बच्चों के साथ कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शहर के अन्य मॉल्स और पार्कों में भी क्रिसमस पर लोगों की भीड़ नजर आई।