फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब मसालों के 'बादशाह' धर्मपाल गुलाटी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर दी थी बड़ी सौगात

Thu, 03 Dec 2020 06:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
मसालों के 'बादशाह' कहे जाने वाले एमडीएच के मालिक 'महाशय' धर्मपाल गुलाटी अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी यादें उत्तराखंड से भी जुड़ी हैं। वे साल 2017 में बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए आए थे। उस वक्त उन्होंने धाम के लिए बड़ा एलान किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
भगवान बदरीनाथ के दर्शन के समय वे मंदिर समिति के सदस्यों से भी मिले थे। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2018 में बदरीनाथ धाम के पूरे सीजन में बनने वाले भोग के लिए मसालों की व्यवस्था स्वयं करने का वादा मंदिर समिति से किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
वर्ष 2018 में यात्रा के शुभारंभ में ही उन्होंने मंदिर समिति (देवस्थानम बोर्ड) के सीईओ बीडी सिंह से संपर्क कर पूरे सीजन (छह माह) में बदरीनाथ के भोग के लिए मसालों की व्यवस्था कराई थी। उन्होंने भोग के लिए सात कुंतल मसाले दिए थे। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उस साल पूरे सीजन बदरीनाथ धाम में एमडीएच मसालों से बने भोज से ही भोग लगाया गया था। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि करीब दो घंटे तक धाम में रहने के दौरान उन्होंने बदरीनाथ में चल रहे वेदपाठ में भी भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : ANI
बता दें कि धर्मपाल गुलाटी ने 98 साल की उम्र में गुरुवार सुबह आखिरी सांस ली। जानकारी के अनुसार, पिछले तीन हफ्तों से दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें