फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरते ही मैक्स वाहन के उड़े परखच्चे, अंदर थे छह लोग, मच गई चीख-पुकार, दर्दनाक तस्वीरें...

Sun, 21 Apr 2019 06:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
1 of 5
खाई में गिरा मैक्स वाहन - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के कपकोट से सूपी जा रही मैक्स जीप भैंसखाली के समीप गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चालक सहित चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि खाई में गिरे वाहन के परखचे उड़ गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
खाई में गिरी मैक्स - फोटो : अमर उजाला
घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। शनिवार देर शाम मैक्स वाहन (यूके/02/सीए/0451) कपकोट से सूपी के लिए चला था। मुनार बैंड में भैंसखाली के समीप अनियंत्रित होकर वाहन लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। 
विज्ञापन

3 of 5
मैक्स वाहन खाई में गिरने के बाद घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
वाहन में सवार कुंवर सिंह(85) निवासी सूपी और तारा सिंह(45) निवासी खलझूनी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में सूपी निवासी दुर्गा सिंह (45) पुत्र लाल सिंह, पूरन सिंह (53) पुत्र दलीप सिंह, यशोदा (25) पुत्री भूपाल सिंह और चालक नंदन सिंह(35) पुत्र जगत सिंह घायल हो गए। 

4 of 5
मैक्स वाहन खाई में गिरने के बाद घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को ग्रामीणों की मदद से कपकोट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैक्स वाहन खाई में गिरने के बाद घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
देर रात तक सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है। सूचना पर कपकोट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डीएम रंजना राजगुरु व एसपी लोकेश्वर सिंह ने घटना गहरा दुख जताया है। कहा कि घायलों के इलाज में कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें