फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: टायर स्लिप होने से अनियंत्रित होकर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, सात घायल

Thu, 28 Feb 2019 10:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
accident
रुद्रप्रयाग-बौंठा-तूना मोटर मार्ग पर मैक्स के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई औैर सात घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें गंभीर घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से धनपुर पट्टी के क्यार्की, घंडियाल्का, खैड़ी और ग्वेफड गांव में मातम पसरा हुआ है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
accident
बुधवार को रुद्रप्रयाग से शिक्षकों को लेकर मैक्स वाहन प्रात: आठ बजे खेड़ीखाल के लिए रवाना हुआ। शिक्षकों को छोड़ने के बाद मैक्स करीब साढ़े नौ बजे स्थानीय गांवों की सवारियां लेकर रुद्रप्रयाग लौट रही थी, तभी खेड़ीखाल के पास मार्ग पर कीचड़ में पिछला टायर स्लिप होने से मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे सड़क के तीसरे कैंचीधार मोड़ पर जा गिरी।
 
विज्ञापन

3 of 5
accident
स्थानीय लोगों की सूचना पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। हादसे में अंकित सिंह (15) पुत्र ताजबर सिंह, निवासी घंडियाल्का व अनिल सिंह (31) पुत्र बलवंत सिंह, निवासी खेड़ी की मौके पर मौत हो गई, जबकि भागवत सिंह (55), निवासी ग्वेफड ने जिला अस्पताल और चालक जगदीश सिंह (40) पुत्र शंभू सिंह, निवासी ग्वेफड ने हायर सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।
 

4 of 5
accident
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि जिला अस्पताल में भर्ती तीन लोगों की हालत खतरे से बाहर है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, सीएमओ डॉ. एसके झॉ, नगर पालिकाध्यक्ष गीता झिक्वांण, पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेंद्र झिक्वांण ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुलशक्षेम जानी। इस दौरान गांवों से भी भारी संख्या में ग्रामीण अस्पताल आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
accident
हादसे में घायल
अजय (21) पुत्र राकेश सिंह, निवासी खैड़ी
विनोद सिंह (36) पुत्र सलोप सिंह, निवासी घंडियाल्का 
जय सिंह (42) पुत्र आलम सिंह, निवासी घंडियाल्का 
दीवान सिंह (70) पुत्र मोलाराम, निवासी क्यार्की
देवेंद्र सिंह (35) पुत्र उमेद सिंह निवासी खैड़ी  
शिवानी (16) पुत्री ताजबर सिंह, निवासी घंडियाल्का
हेमा देवी (30) पत्नी देवेंद्र सिंह, निवासी खैड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें