फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सली मुठभेड़ में शहीद योगेश का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, आंसूओं के सैलाब संग निकली अंतिम यात्रा

Sun, 24 Jun 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
martyr, yogesh pargai
भारत माता की जय, योगेश तेरा ये बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान... तुम कितने फौजी मारोगे, हर घर से फौजी निकलेगा... जैसे गगनभेदी नारों से शनिवार को हल्द्वानी का कोना-कोना गूंज उठा। जैसे ही सेना के वाहन से शहीद योगेश परगाईं का पार्थिव शरीर बिठौरिया स्थित घर पर लाया गया, वहां मौजूद हर किसी ने उनकी शहादत को सलाम किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
martyr, yogesh pargai
योगेश का शव देखकर मां, भाई और बहन बेसुध हो गए। बाद में सैन्य सम्मान के साथ रानीबाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया। योगेश परगाईं (22) पुत्र मोहन चंद्र परगाईं निवासी शिवालिक विहार बिठौरिया सेना की चार कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। इन दिनों उनकी तैनाती नगालैंड में थी। बुधवार की रात सीमा से पेट्रोलिंग से लौट रही सेना की टीम पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया था। हमले में योगेश परगाईं शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
martyr, yogesh pargai
शुक्रवार की शाम सात बजे योगेश का पार्थिव शरीर नगालैंड से विमान से दिल्ली पहुंचाया गया। वहां से सेना के वाहन से उनके पार्थिव शरीर को सुबह सवा छह बजे हल्द्वानी स्थित घर लाया गया। परिवार में सबसे छोटे और लाडले योगेश के पार्थिव शरीर को देखते ही मां तारी देवी, भाई मुकेश और हरीश, बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। योगेश की शहादत पर घर पर मौजूद हर शख्स की आंख में आंसू आ गए। 

4 of 5
martyr, yogesh pargai
बाद में सेना के वाहन से कालाढूंगी रोड, समता आश्रम गली से होते हुए रानीबाग चित्रशिला घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गई। जहां सैन्य अधिकारियों ने पुष्प चक्र से शहीद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
martyr, yogesh pargai
विधायक राम सिंह कैड़ा, विधायक वंशीधर भगत, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, एसपी अमित श्रीवास्तव, एसडीएम एपी वाजपेयी, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, महेश शर्मा ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी। सेना के जवानों ने शहीद के सम्मान में कई राउंड फायरिंग की। योगेश के भाई हरीश परगांई और मुकेश परगाईं ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें