फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद पति की आखिरी निशानी को देख छलक पड़े पत्नी के आंसू, बोलीं हमारी बेटी पूरा करेगी उनका ये सपना

Fri, 02 Nov 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
शहीद प्रदीप और उनकी पत्नी बेटी के साथ
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हुए उत्तराखंड के वीर सपूत प्रदीप सिंह रावत के घर नन्ही परी ने जन्म लिया तो पत्नी के आंसू न थमें। उनका कहना है कि उनके पति की  इच्छा थी उनकी बेटी हो। अब उनकी ये इच्छा पूरी हुई है। आज भले ही वे हमारे पास नहीं हैं लेकिन अब हमारी बेटी देश सेवा के लिए समर्पित होकर हमारा सपना पूरा करेगी।
विज्ञापन

2 of 5
शहीद प्रदीप और उनकी पत्नी बेटी के साथ
शहीद के पिता कुंवर सिंह रावत ने पोती के जन्म पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बड़ी होकर बिटिया अपने पिता की तरह देश की सेवा और नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की निशानी नातिन का जन्म हुआ है। बुधवार को एम्स ऋषिकेश में नातिन ने जन्म लिया। शहीद प्रदीप की मां अपने बेटे को आज भी याद करते हुए भावुक हो जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शहीद प्रदीप की बेटी
लाल लांसनायक प्रदीप सिंह रावत जम्मू-कश्मीर के बारामुला में एलओसी पर तैनात थे। 12 अगस्त 2018 को हुए एक विस्फोट में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। शहीद प्रदीप रावत अपने परिवार में तीन बहनों का इकलौते भाई थे। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शहीद की बहन सुषमा ने बताया कि अपनी भतीजी का नाम अपने वीर भाई के नाम से मिलता-जुलता रखेंगे ताकि जब भी बिटिया का नाम गूंजे तो प्रदीप की आहट भी मिलती रहे। वीर सपूत प्रदीप के घर बेटी के जन्म के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। तीर्थनगरी ऋषिकेश के लोग बेटी की फोटो को शेयर करते हुए सुभाशीष भेज रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद प्रदीप
बता दें कि जब उड़ी सेक्टर में दुश्मनों के हमले में प्रदीप सिंह रावत शहीद हो गए थे। उस समय उनकी पत्नी 7 माह के गर्भ से थीं। शहीद जवान प्रदीप की शादी एक साल पहले जनवरी 2017 में हुई थी। जिस वक्त वह उड़ी सेक्टर में शहीद हुए उनकी पत्नी गर्भवती थी। 30 अक्टूबर को उनकी पत्नी नीलम रावत ने बेटी को एम्स ऋषिकेश में जन्म दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें