फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ मार्गशीर्ष माह, इनकी पूजा करने से मिलेगा मनोवांछित फल  

Sat, 24 Nov 2018 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
krishna
पंचांग के अनुसार शनिवार से मार्गशीर्ष (अगहन) मास शुरू हो गया है, जो 22 दिसंबर तक रहेगा। शास्त्रों में इस महीने को भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप कहा गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shankh
इस महीने में शंख पूजन का विशेष महत्व है। साधारण शंख को श्रीकृष्ण के पंचजन्य शंख के समान समझकर उसकी पूजा करने से मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
puja aarti
ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य ने बताया कि शनिवार से मार्गशीर्ष (अगहन) मास शुरू हो जाएगा, जो 22 दिसंबर तक रहेगा। पुराणों के अनुसार विधि-विधान से अगहन मास में शंख की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि इस मास में साधारण शंख की पूजा भी पंचजन्य शंख की पूजा के समान फल देती है।
 

4 of 5
shankh - फोटो : shankh
उन्होंने बताया कि सभी वैदिक कामों में शंख का विशेष स्थान है। शंख का जल सभी को पवित्र करने वाला माना गया है, इसी वजह से आरती के बाद श्रद्धालुओं पर शंख से जल छिड़का जाता है। साथ ही शंख को लक्ष्मी का भी प्रतीक माना जाता है। इसकी पूजा महालक्ष्मी को प्रसन्न करने वाली होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
puja aarti
ऐसा माना जाता है समुद्र मंथन के समय शंख भी प्रकट हुआ था। विष्णु पुराण में बताया गया है कि देवी लक्ष्मी समुद्र की पुत्री हैं और शंख को लक्ष्मी का भाई माना गया है। इन्हीं कारणों से शंख की पूजा भक्तों को सभी सुख देने वाली मानी जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें