फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला दिव्यांग शिविर: हौसला मिला तो खिल उठे सैकड़ों दिव्यांगों के चेहरे

Mon, 01 Oct 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
divyang shivir - फोटो : amar ujala
हर्षल फाउंडेशन, दून संस्कृति और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर के समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने दिव्यांगों को उनकी जरूरत के उपकरण वितरित किए।
 
विज्ञापन

2 of 8
divyang shivir
साथ ही कार्यक्रम के सभी सहयोगियों को सम्मानित भी किया। आयोजकों और अतिथियों की ओर से हौसला मिलने पर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। दो दिनों के दौरान दो हजार से अधिक दिव्यांगों को विभिन्न सेवाओं का लाभ दिया गया। अग्रवाल धर्मशाला में शिविर के समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय और आयोजकों की ओर से सभी सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन

3 of 8
divyang shivir
इससे पूर्व दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में दिव्यांगों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। दूसरे दिन करीब 800 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया। मौके पर ही नाप लेकर उनके कृत्रिम हाथ-पैर बनाए गए। साथ ही उन्हें व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, सुनने की मशीन, बैसाखी व अन्य जरूरत का सामान भी वितरित किया गया।
 

4 of 8
divyang shivir
समाज कल्याण, उत्तराखंड परिवहन, कौशल विकास, आयुष्मान योजना, स्वरोजगार, देना बैंक के कर्मचारियों ने दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारियों दी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाए। दिव्यांगों के एक्सरे व कई अन्य जांचों के बाद प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।
 
विज्ञापन

5 of 8
divyang shivir
समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांग कमजोर नहीं बल्कि सबसे अधिक सशक्त होते हैं। शारीरिक कमियों के बावजूद जिस संघर्ष और ढृढ़ संकल्प के साथ वह आगे बढ़ते हैं, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि यदि दिव्यांगजनों को सुविधाएं देकर सृजनात्मक कार्यों की तरफ मोड़ा जाए तो वह राष्ट्र की उन्नति में अपना सक्रिय योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग स्वावलंबी होने पर अपने परिवार या आश्रितों के लिए बोझ नहीं बनेंगे।
 
विज्ञापन

6 of 8
divyang shivir
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हजारों दिव्यांगों को सहायता देने के लिए शिविर आयोजित करना बड़ी मेहनत का काम है। इसमें मानव संसाधन के साथ ही बहुत अधिक पैसा भी लगता है। सरकार भी ऐसे आयोजनों में अपना सहयोग दे, जिससे कि समाज के इस तबके को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को निराश होने की आवश्यकता नहीं हैं। उन्हें अपनी शक्ति को पहचाने की आवश्यकता है, जिससे वह चुनौतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि वह सरकार से दिव्यांगों के प्रशिक्षण और स्वरोजगार की बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए वार्ता करेंगे। उन्होंने शिविर की आयोजक संस्था हर्षल फाउंडेशन को एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की। 
विज्ञापन

7 of 8
divyang shivir
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि यदि समाज में सहयोग का वातावरण बने और लोग किसी दूसरे की शारीरिक कमजोरी का मजाक न उड़ाएं तो आने वाले दिनों में हमें सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें दिव्यांगों को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें दिव्यांगता को पीछे छोड़ते हुए, समाज में खुद को स्थापित किया है।
विज्ञापन

8 of 8
divyang shivir
अरविंद पांडेय ने बताया कि सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत बनाया गया दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग कई तरह की योजनाएं चला रहा है। दिव्यांगों की राष्ट्रीय कार्य योजना और सुगम्य भारत अभियान के माध्यम से बेहतर माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में बदलाव लाया जा सकता है। देश की संस्कृति को बचा कर देश को एक सही दशा और दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता का कारण चाहे जो भी रहा हो लेकिन समाज अगर आगे आए तो इससे काफी हद तक लोगों को राहत दी जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें