अगर आप भी बाबा रामदेव के साथ कारोबार करना चाहते हैं तो बस ये दो शर्त पूरी करनी होगी। योगगुरु बाबा रामदेव ने हाल ही में डेयरी इंडस्ट्री में कदम रखा है। इसके बाद अब वे टेक्सटाइल के कारोबार में कदम रख रहे हैं। बाबा रामदेव ने इसके लिए लोगों से पतंजलि के इस स्वदेशी ब्रांड परिधान के साथ जुड़ने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
2 of 5
ramdev paridhan
उनका कहना है कि उनके इस कारोबार के साथ कोई भी जुड़ सकता है। देश भर में आम व्यक्ति भी इसकी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। इसमें आपको काफी फायदा होगा। इसकी जानकारी बाबा रामदेव ने अपने ट्वीटर हैंडल पर भी शेयर की है। ऐसे में अगर आप बाबा रामदेव के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इसकी जानकारी आप enquiry@patanjaliparidhan.org पर भी पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ramdev paridhan
जानकारी के अनुसार, फ्रेंचाइजी लेने के बाद आप इसका करोबार मॉल, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स या हाई स्ट्रीट शॉप में कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके पास तकरीबन 2000 स्क्वायर फुट से ज्यादा की जगह इसके लिए होनी चाहिए।
4 of 5
ramdev paridhan
साथ ही जगह का फ्रंट एरिया 20 फुट और हाईट कम से कम 10 फुट होनी जरूरी है। इसके अलावा आपके पास गारमेंटस व टेक्सटाइल इंडस्ट्री में काम करने का पहले का भी अनुभव भी होना जरूरी है। बिना अनुभव के काम नहीं दिया जाएगा।
पतंजलि के मीडिया प्रभारी एस के तिजारावाला ने बताया कि, परिधान के माध्यम से भारतीय संस्कृति के अनुरूप लोगों को स्वदेशी ब्रांडेड कपड़े देने की पहल है। परिधान के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पतंजलि के पास कपड़ों का बंपर स्टॉक है। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग आवेदन कर रहे हैं।