फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से भागीरथी का रुख बदला, गंगोत्री ग्लेशियर में पड़ी दरारें

Wed, 19 Jul 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
gangotri
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश में भागीरथी के बदले रुख से गंगोत्री ग्लेशियर के दाहिने हिस्से में दरारें आ गई हैं। इससे ग्लेशियर के और टूटने का खतरा बढ़ गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ग्लेशियर पिघलने से भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ा - फोटो : Amar Ujala
वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान में स्थिति की प्रारंभिक सूचना मिलने के बाद विज्ञानियों की टीम स्थिति के अध्ययन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि भागीरथी रक्तवन के अंदर की तरफ रुख कर रही है। इसके साथ ही नदी के ऊपरी हिस्से में झील बनने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
gangotri
वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान को बेस कैंपों और क्षेत्र से सूचना मिली है कि जहां गंगोत्री ग्लेशियर का आखिरी शिरा है, वहां बाईं तरफ ग्लेशियर के 40 मीटर हिस्से में दरारें आ गईं हैं। इसकी वजह भागीरथी नदी के बहाव में बदलाव बताया जा रहा है।

 

4 of 7
gangotri
आशंका व्यक्त की जा रही है कि अगर बहाव और अंदर की तरफ आया तो ग्लेशियर टूट सकता है। रक्तवन की तरफ गंगोत्री ग्लेशियर का सहायक ग्लेशियर भी है।

 
विज्ञापन

5 of 7
gangotri
विज्ञानियों की टीम ने बदली स्थिति का अध्ययन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही यह भी अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि ग्लेशियर के आसपास नई झील बन गई है। इसकी पुष्टि करने के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर गई है।

 
विज्ञापन

6 of 7
glacier
सूत्रों का कहना है कि भागीरथी में पानी घटने से झील बनने की आशंका पैदा हो गई है। इसके अलावा गंगोत्री ग्लेशियर का आखिरी शिरा चार किमी पीछे खिसक गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हिमाचल की सतलुज, रावी, पार्वती और ब्यास नदियों के हिम स्रोत पिछले 25 वर्षों में 450 वर्गमीटर तक सिकुड़ चुके हैं।
वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि हाल में ही उन्होंने क्षेत्र का जायजा लिया। ग्लेशियर का शिरा चार किमी पीछे खिसका है। वर्ष 2008 में जो एटलस तैयार किया गया था उसमें गंगोत्री ग्लेशियर 30 किमी लंबा और साढ़े तीन किमी चौड़ा बताया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें