आयकर विभाग ने इस बार आयकर रिटर्न में कई बदलाव किए हैं। आयकर रिटर्न में वेतन भोगी करदाता को वेतन का मद वार ब्योरा देना होगा। इसके साथ ही कई और बदलाव भी किए गए हैं।
आयकर विभाग के नए नियमों के मुताबिक 50 लाख सालाना आय वाले वेतनभोगी, संपत्ति से आय, सावधि ब्याज से आय के करदाताओं के लिए आईटीआर -1 ‘सहज’ निकाला है। इन करदाताओं को इस रिटर्न में आय-व्यय का ब्योरा देना होगा।
इस बार रिटर्न में बदलाव किया गया है। पूर्व में सिर्फ कुल वेतन की रकम दर्शानी होती थी। इस बार वेतन में मदवार जैसे बेसिक वेतन, मकान भत्ता, वाहन भत्ता, मेडिकल, अन्य भत्ते आदि की पूरी जानकारी देनी होगी। मकानों, बैंक एफडी से मिलने वाले ब्याज की आय का भी जिक्र करना होगा।