फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद सरल और सहज स्वभाव से सबके दिलों पर राज करते थे मनोहर परिकर, पढ़िए खास बातें

Mon, 18 Mar 2019 04:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
देहरादून में मनोहर पारिकर - फोटो : अमर उजाला
सरल और सहज स्वभाव के धनी मनोहर परिकर पहली मुलाकात में ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेते थे। उनका बोलने का अंदाज भी लोगों को खूब भाता था। जब-जब वह उत्तराखंड आए, लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया। प्रदेश भाजपा नेताओं ने उनसे जुड़े अनुभव साझा करते हुए यह बातें कही। 
विज्ञापन

2 of 6
देहरादून में मनोहर पारिकर - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि परिकर तीन से चार कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्तराखंड आए थे। देहरादून के साथ ही उन्होंने पाटीसैण, पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की थी। सामान्य वेशभूषा में रहने वाले परिकर को देखकर लोगों को विश्वास नहीं होता कि वह इतने बड़े पद पर आसीन हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
देहरादून में मनोहर पारिकर - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि अपने सहज व्यक्तित्व से वह लोगों के मन में अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे। जनसभा के बाद वह लोगों से मिले। लोगों ने तो यह तक कहा कि पहली बार उन्होंने कोई रक्षा मंत्री ऐसा देखा जो आम आदमी से इतना घुलता-मिलता हो। 

 

4 of 6
देहरादून में मनोहर पारिकर - फोटो : अमर उजाला
भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत ने बताया कि परिकर ने गढ़ी कैंट में रैली के साथ ही टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। तब उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं की तरह पूजा की। उनकी सरलता देखकर अन्य श्रद्धालु भी बहुत प्रभावित हुए थे। 

 
विज्ञापन

5 of 6
डा. धन सिंह रावत
आज मां भारती ने अपना एक सच्चा सपूत खो दिया है। मैं उनके निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। जब वह पीठासैण में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति का अनावरण करने आए थे, तब मैंने उनसे पहाड़ के युवाओं को सेना में भर्ती में छूट देने की मांग की थी। इसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया था। इसके लिए पहाड़ का युवा हमेशा उनका आभारी रहेगा। 
डा. धन सिंह रावत (ट्वीटर पर)
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रेमचंद अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष
मनोहर परिकर एक कुशल संगठनकर्ता, प्रशासक और राजनीतिज्ञ थे। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। 
प्रेमचंद अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें