फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से अगले तीन माह तक इन राशि जातकों को रहना होगा सावधान, हो सकता है बड़ा नुकसान

Thu, 28 Jun 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 8
astrology - फोटो : astrology
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो अगले तीन महीने तक इन छह राशियों के जातकों को थोड़ा सावधान रहना होगा। ज्योतिषी रमेश शंकर पंडित इन राशियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
astrology
उन्होंने बताया कि 27 जून 2018 की रात 2 बजकर 35 मिनट पर मंगल वक्री हो रहे हैं। जिसका असर आने वाले तीन माह तक रहेगा। मंगल के वक्री होने से 06 राशियों को नुकसान पहुंच सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 8
taurus - फोटो : taurus
वृषभ राशि जातकों के लिए मंगल वक्री नवम स्थान में रहेगा। इससे कई काम अटक जाएंगे। आर्थिक योजनाएं भी नहीं बनेंगी। संपत्ति संबंधी कामों में हाथ न डालें। लेन-देन से बचें।

 

4 of 8
gemini - फोटो : gemini
मिथुन राशि जातकों के लिए मंगल अष्टम भाव में रहेगा। किसी तरह के विवाद या बहस में न पड़ें। छोटी बीमारी पर भी ध्यान दें। यात्रा करते वक्त सावधान रहें। अदालती मामलों में फंस सकते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 8
cancer - फोटो : cancer
कर्क राशि जातकों के लिए मंगल सप्तम भाव में रहेगा। वैवाहिक जीवन में विवाद बढ़ेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में खटास आएगी। प्रेम संबंध टूटने की कगार पर जा सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
leo - फोटो : leo
सिंह राशि जातकों के मंगल छठे भाव में वक्री रहेगा। बीमारियों से खासा परेशान रहेंगे। बीमारियों पर खर्च भी अधिक होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए सावधान रहें।

 
विज्ञापन

7 of 8
libra - फोटो : libra
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल चतुर्थ स्थान में वक्री रहेगा। चलते काम ठप हो जाएंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। व्यापार में हानि हो सकती है। नौकरी पर संकट आ सकता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
pisces - फोटो : pisces
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल एकादश भाव में वक्री रहेगा। आय के स्रोत प्रभावित होंगे। कर्ज न दें और न लें, वरना पैसा फंस जाएगा। दस्तावेजों पर सोच-समझकर साइन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें