फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti Snan: हरिद्वार गंगा में डूबकी लाने पहुंचे श्रद्धालु, सात जोन-17 सेक्टर में बांटा क्षेत्र

Sun, 14 Jan 2024 12:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Makar Sankranti Snan: मकर संक्रांति स्नान आज है। और हर साल मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार गंगा में डूबकी लगाने पहुंचते हैं। हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए रूट प्लान का पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
मकर संक्रांति स्नान हरिद्वार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति स्नान पर्व पर अर्ध रात्रि से ही स्नान करने लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मकर सक्रांति का संक्रमण काल आज रात्रि है। और पुण्य काल कल पूरे दिन है इसलिए मकर सक्रांति अधिकांश लोगों द्वारा 15 जनवरी को भी मनाई जा जाएगी।

विज्ञापन


मकर संक्रांति के स्नान को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद की हैं। पूरे मेला क्षेत्र को सात जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस बल को जगह-जगह तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी से भी पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। शनिवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया गया।

 

मकर संक्रांति स्नान हरिद्वार - फोटो : amar ujala

मेला नोडल अधिकारी एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने पिछले स्नानों के दौरान सामने आता रहा है कि अचानक से भीड़ बढ़ जाती है। इसलिए पहले से ही सभी तैयारी करके रखना है। हर जोनल अधिकारी अपने क्षेत्र में वैकल्पिक मार्गों का भीड़ बढ़ने पर उपयोग करेंगे।

 

मकर संक्रांति स्नान हरिद्वार - फोटो : amar ujala

मनसा देवी, चंडी देवी में ड्यूटी के दौरान ध्यान रखा जाए कि श्रद्धालु लाइन में ही आगे बढ़ें। भीड़ का दबाव बढ़ने पर तत्काल कंट्रोल रूम को जानकारी देने के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखेंगे। महिला घाट पर नियुक्त महिला कर्मी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।
 

फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

जल पुलिस की टीमें तैनात
स्नान के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं के डूबने की संभावनाएं बनी रहती हैं, घाटों पर नियुक्त जल पुलिस की टीमें लगातार सतर्क रहें। हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए रूट प्लान का पालन करवाया जाए। वाहनों को सड़क के किनारे पार्क नहीं होने दिया जाए। सभी वाहनों को निर्धारित पार्किंग में भेजा जाए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए की सौगात, दरों में चार फीसदी का इजाफा, आदेश जारी

 

विज्ञापन

फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

इतनी फोर्स तैनात

एसएसपी के जनसंपर्क अधिकारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि स्नान पर्व को लेकर सात पुलिस उपाधीक्षक, 11 इंस्पेक्टर, 203 उप निरीक्षक एवं अपर उप निरीक्षक, 304 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, पांच कंपनी पीएसी/आईआरबी, एक प्लाटून, एक सेक्शन, घुडसवार पुलिस बल दो टीम, बम निरोधक दस्ता की तीन टीम, एटीएस की दो टीम, जल पुलिस की चार टीमें, यातायात पुलिस के छह उप निरीक्षक, नौ हेड कांस्टेबल, 371 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें